Free Fire MAX में 5 गन कॉम्बिनेशन्स जो खिलाड़ी रैंक मैचों में इस्तेमाल कर सकते हैं

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में गन्स का काफी महत्व है। हथियारों पर पूरी तरह से चीज़ें निर्भर करती है और गन फाइट्स से मैच के नतीजे बदले जा सकते हैं। इस गेम में खिलाड़ी दो गन्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में अच्छा कॉम्बिनेशन बनाने से फायदा होता है। कई लोग बेहतर गन्स उपयोग नहीं कर पाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में 5 सबसे अच्छे गन कॉम्बिनेशन्स को लेकर बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX में 5 गन्स कॉम्बिनेशन जो खिलाड़ी रैंक मैचों में इस्तेमाल कर सकते हैं

5) Charge Buster + G36

youtube-cover
Ad

Charge Buster काफी अनोखा विकल्प है। इस शॉटगन का इस्तेमाल करके आप क्लोज रेंज में किल्स कर सकते हैं। इसके साथ G36 बेहतर विकल्प रहेगा। इससे मिड और लॉन्ग रेंज में फाइट की जा सकती है।


4) Desert Eagle + M1887

youtube-cover
Ad

Desert Eagle को वन शॉट गन कहा जाता है। इस गन से आप कुछ ही शॉट्स में विरोधी को नॉक कर सकते हैं। M1887 को इसके साथ पेअर किया जा सकता है। अगर आप आक्रमक खिलाड़ी हैं और घुसकर किल करना चाहते हैं, तो यह विकल्प तगड़ा रहेगा।


3) GROZA + Vector

youtube-cover
Ad

GROZA एक अच्छा असॉल्ट राइफल है। यह गन फाइट्स के दौरान इस्तेमाल करने के लिए अच्छी चीज़ रहेगी। इसके साथ Vector शानदार विकल्प रहेगी। इससे क्लोज और मिड दोनों रेंज में उपयोग करने पर फायदा होता है।


2) Woodpecker + UMP

youtube-cover
Ad

Woodpecker को कई लोग उपयोग करते हैं और इसका बड़ा कारण डैमेज और आर्मर पेनिट्रेशन है। यह लॉन्ग रेंज में इस्तेमाल की जाती है। UMP अपनी मूवमेंट स्पीड और बढ़िया रेंज के लिए फेमस है।


1) डबल AWM

youtube-cover
Ad

AWM एक फैन फेवरेट गन है। इसे कई सारे लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। इस स्नाइपर का सिर्फ एक परफेक्ट शॉट विरोधी को ढेर करने के सक्षम है।

(नोट: सभी की गन्स को उपयोग करने और कॉम्बिनेशन को लेकर अलग रह सकती है। इस आर्टिकल में सिर्फ लेखक ने अपनी राय दी है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications