Free Fire MAX के फैक्ट्री चैलेंज में जीत दर्ज करने के लिए 5 अहम टिप्स

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में फैक्ट्री चैलेंज को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस मोड में फैक्ट्री बिल्डिंग की छत पर लैंड किया जाता है और फिर फाइट होती है। कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिनका ध्यान रखकर आप इस चैलेंज में ज्यादा से ज्यादा मैच जीत सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX के फैक्ट्री चैलेंज में जीत दर्ज करने के लिए 5 अहम टिप्स

5) विरोधी की जगह का ध्यान रखें

youtube-cover
Ad

खिलाड़ियों को हमेशा ही अपने विरोधियों की पोजीशन का ध्यान रखना चाहिए। इससे प्रदर्शन में सुधार होता है। कई बार खेलने के दौरान विरोधी की लोकेशन पता नहीं रहती है और खुले में जाने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।


4) दो विरोधियों के बीच दखल दें

youtube-cover
Ad

खिलाड़ियों को रूफ चैलेंज में हमेशा ही दो टीमों के बीच चल रही फाइट के दौरान दखल देनी चाहिए। दोनों थोड़े डैमेज रहेंगे और आप यहां एक किल निकाल सकते हैं फिर दूसरे विरोधी के खिलाफ फाइट कर सकते हैं।


3) सेंसिटिविटी सेटिंग्स

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX के इस चैलेंज में सेंसिटिविटी सेटिंग्स का अहम किरदार रह सकता है। खिलाड़ी कुछ जबरदस्त सेटिंग्स को अप्लाई करके फायदा उठा सकते हैं। आपको फैक्ट्री चैलेंज के लिए इन सेंसिटिविटी सेटिंग्स का उपयोग करना चाहिए:

  • जनरल: 100
  • रेड डॉट: 100
  • 2x स्कोप: 90 – 95
  • 4x स्कोप: 85 – 90
  • स्नाइपर स्कोप: 65 – 70
  • फ्री लुक: 75 – 80

2) निशाना और स्किल्स

youtube-cover
Ad

खिलाड़ियों को यहां अच्छा निशाना रकना चाहिए क्योंकि इसमें काफी कम समय रहता है। आपको अगर डैमेज पड़ गया तो बचना मुश्किल रहता है। इसी वजह से आपको हमेशा ही बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने निशाने और एक्यूरेसी में सुधार करना चाहिए।


1) कैरेक्टर्स का उपयोग

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में इस चैलेंज के दौरान अच्छा कैरेक्टर होना जरूर है। खिलाड़ी फैक्ट्री चैलेंज के लिए K कैरेक्टर या फिर Chrono एयर DJ Alok जैसे बड़े विकल्प भी चुन सकते हैं। इससे काफी ज्यादा मदद मिलेगी।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार तरीका बताया है और सभी का खेलने का तरीका अलग रहता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications