Free Fire में क्लोज रेंज की फाइट्स जीतने के लिए 5 अहम टिप्स

image via ff.garena.com ff20
image via ff.garena.com ff20

Free Fire में बैटल रॉयल मैच लगभग 15 मिनट तक चलते हैं। खिलाड़ियों को अंत तक बचे रहने के लिए सर्वाइव करना होता है और फाइट्स लेनी होती है। कई बार क्लोज रेंज में फाइट्स होती है और कुछ लोग इसमें बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। हालांकि, कुछ ऐसी बातें हैं जिनका ध्यान रखते हुए आप Free Fire के क्लोज रेंज की लड़ाई में अपना प्रदर्शन सुधार सकते है।

Ad

Free Fire में क्लोज रेंज की फाइट्स जीतने के लिए 5 अहम टिप्स

1. बेहतर हथियार

youtube-cover
Ad

कई सारे खिलाड़ी क्लोज रेंज में फाइट्स के लिए गलत हथियारों का इस्तेमाल करते हैं। हमेशा क्लोज रेंज में शॉटगन्स या फिर SMG का इस्तेमाल करें। इनका डैमेज और फायर रेट ज्यादा रहता है।


2. हेडशॉट्स

youtube-cover
Ad

Free Fire में अगर आप सही तरह से हेडशॉट लगाने में सफल रहेंगे तो फिर आप आसानी से फाइट्स जीत सकते हैं। शरीर के मुकाबले सिर पर डैमेज ज्यादा लगता है। आप कुछ ही शॉट्स में विरोधी को ढेर कर सकते हैं।


3. हिलते रहें

youtube-cover
Ad

कई लोग फाइट्स लेते समय स्थिर खड़े हो जाते हैं और फिर निशाना लगाते हैं। ऐसे में विरोधी के लिए आपके ऊपर निशाना लगाना आसान हो जाता है। आपको हमेशा हिलकर निशाना लगाना चाहिए। इसके साथ ही आप जम्प और क्राउच का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


4. ग्लू वॉल

youtube-cover
Ad

Free Fire में ग्लू वॉल्स की मदद से आप दुश्मनों के हमले से बच सकते हैं। ऐसे में आप क्लोज रेंज की फाइट्स के दौरान इसका इस्तेमाल करते हुए अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आप इसके बाद हेल्थ का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इसे ध्यान भटकाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


5. पहले से अंदाजा लगाएं

youtube-cover

Free Fire में हमला करते समय खिलाड़ियों को हमेशा ही दुश्मनों की जगह का अंदाजा लगाना चाहिए। आप बेहतर हेडफोन्स की मदद से पैरों की आवाज का इस्तेमाल करते हुए जगह पता कर सकते हैं। इसके अलावा अनुभव मिलने के साथ आपको जगह पता करने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications