Free Fire MAX में 5 जबरदस्त गन्स जो प्लेयर्स को इस्तेमाल करनी चाहिए

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में गन्स का सबसे ज्यादा महत्व रहता है। गेम में ढेरों तरह की गन्स हैं और सभी अलग-अलग तरह से फायदा पहुंचा सकती है। गेम में SMG, शॉटगन, असॉल्ट राइफल, स्नाइपर, DMR और पिस्टल समेत कई तरह की गन हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 गन्स को लेकर बात करने वाले हैं, जिन्हें खिलाड़ियों को इस्तेमाल करना चाहिए।


Free Fire MAX में 5 जबरदस्त गन्स जो प्लेयर्स को इस्तेमाल करनी चाहिए

5) SCAR

youtube-cover

SCAR काफी अच्छी असॉल्ट राइफल है। इसका निशाना बहुत अच्छा रहता है और मिड रेंज में इसे उपयोग करने से बड़ा फायदा मिलता है। SCAR एक स्थिर गन है और यह जबरदस्त चीज़ है।


4) Woodpecker

youtube-cover

Woodpecker को सबसे अच्छी असॉल्ट राइफल्स में गिना जाता है। इसका डैमेज और आर्मर पेनिट्रेशन जबरदस्त है। हालांकि, गन में गोलियां बहुत कम रहती हैं और एक्यूरेसी भी ज्यादा है।


3) UMP

youtube-cover

UMP को क्लोज और मिड रेंज के लिए Free Fire MAX में सबसे अच्छी गन्स में गिना जाता है। इसका निशाना बहुत अच्छा है और डैमेज भी ठीक है। UMP से बहुत फायदा होता है और आर्मर पेनिट्रेशन भी तगड़ा है।


2) M1887

youtube-cover

Free Fire MAX में M1887 को बहुत लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है और इसका बड़ा कारण जबरस्त डैमेज है। हालांकि, रेंज इसकी कम है। क्लोज रेंज में कुछ ही शॉट्स में आप विरोधियों को ढेर कर सकते हैं। यह गन उपयोग करने से फाइट्स में बहुत मदद मिलती है।


1) Groza

youtube-cover

Groza काफी अच्छी असॉल्ट राइफल है और यह हर एक रेंज के लिए अच्छा विकल्प है। इसकी रेंज, स्थिरता और डैमेज बहुत ज्यादा है। इसके फीचर्स बहुत अच्छे हैं और नए खिलाड़ियों को इससे अच्छा खेलने में बहुत फायदा होता है।

(नोट: इस आर्टिकल में गन्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।)