Garena Free Fire एक फेमस बैटल रॉयल है। अच्छी बात यह है कि आप इस गेम को महंगे और सस्ते दोनों फोन्स में खेल सकते हैं। हालांकि, इस गेम का साइज लगभग 600 MB है और इसे इंटरनेट की मदद से खेला जाता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 सबसे जबरदस्त ऑफलाइन गेम्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें खिलाड़ी खेल सकते हैं
Free Fire की तरह 500 MB के अंदर 5 सबसे जबरदस्त ऑफलाइन गेम्स
1. ScarFall: The Royale Combat

ScarFall को काफी जबरदस्त विकल्प माना जा सकता है। इस गेम में जबरदस्त ग्राफिक्स है और आपको कैरेक्टर्स के भी विकल्प मिल जाते हैं। इस गेम का साइज 353 MB है और आप इसे यहां क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
2. Swag Shooter – Online & Offline Battle Royale Game

Swag Shooter में आपको गन्स, स्कोप्स, पोशाकें समेत ढेरों चीज़ें मिलती हैं। आपको Free Fire की तरह ही फीलिंग मिलेग। इस गेम का साइज 168 MB है और आप इसे यहां क्लिक करते हुए डाउनलोड कर सकते हैं
3. Free Battle Royale Fire Force: Online & Offline

अगर आपको पिक्सलेटेड ग्राफिक्स पसंद है तो यह गेम आपको काफी पसंद आएगा। इसमें भी शूटिंग और सर्वाइवल करना सबसे अहम है। इस गेम का साइज 158 MB है। आप यहां क्लिक करते हुए गेम को डाउनलोड कर सकते हैं।
4. Heroes Strike Offline – MOBA & Battle Royale

इस गेम में Free Fire की तरह कैरेक्टर्स के विकल्प मौजूद हैं। इस गेम में मैचों का साइज छोटा रहता है। Heroes Strike Offline का साइज 102 MB है और इसे यहां क्लिक करते हुए डाउनलोड किया जा सकता है।
5. Blood Rivals – Survival Battleground FPS Shooter

Free Fire की तरह यहां पर भी आपको सर्वाइव करना होता है। इस गेम के ग्राफिक्स साइज के हिसाब से ठीक है। इस गेम का साइज सिर्फ 192 MB है और आप यहां क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।