Free Fire MAX में मुफ्त डायमंड्स पाने के लिए 5 सबसे शानदार तरीके

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में मुफ्त डायमंड्स पाना आसान काम नहीं है। हालांकि, आप बिना पैसे खर्च किए थोड़ी मेहनत करते हुए मुफ्त में इन-गेम करंसी हासिल कर सकते हैं। कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे आप मुफ्त में डायमंड्स पा सकते हैं।


Free Fire MAX में मुफ्त डायमंड्स पाने के लिए 5 सबसे शानदार तरीके

1) GPT ऐप और वेबसाइट

youtube-cover

GPT ऐप्स और वेबसाइट्स पर छोटे सर्वे और अन्य टास्क करने होते हैं। इसके बदले आपको पॉइंट्स मिलते हैं। आप उन पॉइंट्स को रिडीम करते हुए बाद में गिफ्ट कार्ड्स द्वारा Free Fire MAX के लिए इनाम हासिल कर सकते हैं। Ysense, Easy Rewards, Swagbucks और Poll Pay कुछ भरोसेमंद विकल्प हैं।


2) Google Opinion Rewards

Google Opinion Rewards अच्छा विकल्प है (Image via Google)
Google Opinion Rewards अच्छा विकल्प है (Image via Google)

Google Opinion Rewards काफी अच्छा विकल्प है। यहां पर आसान सर्वे का जवाब देने पर आपको इनाम मिलते हैं। आप यहां प्ले क्रेडिट्स हासिल कर सकते हैं और फिर उन्हें रिडीम करते हुए जबरदस्त तरीके से इनाम पा सकते हैं।


3) Free Fire MAX एडवांस सर्वर

youtube-cover

Free Fire MAX का एडवांस सर्वर हर अपडेट के पहले आता है। आप इसके लिए रजिस्ट्रर कर सकते हैं और फिर इसे खेल सकते हैं। अगर आपको कोई बग दिखता है और आप इसे रिपोर्ट करते हैं तो फिर आपको मुफ्त में डायमंड्स दिए जाते हैं।


4) Booyah! ऐप

youtube-cover

Booyah! ऐप असल में आधिकारिक रूप से Garena की ऐप है। यहां से खिलाड़ी कई इनाम और डायमंड्स पा सकते हैं। आपको कुछ आसान चीज़ें करनी होती है। इसके अंदर इवेंट्स आते हैं और वहां छोटे टास्क करके आप रिवॉर्ड हासिल कर सकते हैं।


5) गिवअवे और टूर्नामेंट्स में हिस्सा लें

यह काफी अच्छा विकल्प रहेगा (Image via YouTube)
यह काफी अच्छा विकल्प रहेगा (Image via YouTube)

Free Fire MAX में यूट्यूब और इंस्टाग्राम पेज लगातार लाइव स्ट्रीम करते हैं। इस दौरान वो डेम्ना का गिवअवे करते हैं और अगर किस्मत रही तो आपको डायमंड्स मिल सकते हैं। इसके अलावा आप अलग-अलग टूर्नामेंट्स खेल सकते हैं। इसमें मैच या प्रतियोगिता जीतने पर डायमंड्स इनाम में मिलते हैं।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद अलग हो सकती है। आपको बता दें की यहां से डायमंड्स पाना आसान नहीं हैं। सभी तरीके से डायमंड्स मिलेंगे लेकिन इसमें थोड़ी मेहनत लगती है।

App download animated image Get the free App now