GLOO WALL : Free Fire Max में खिलाड़ियों को फैशन करने की अनगिनत चीजें मिलती है। जैसे फ्रेश आइटम, एक्सक्लूसिव रिवार्ड्स, स्किन और फैंसी ऑउटफिट आदि। इन सभी में ग्लू वॉल स्किन्स सबसे आवश्यक यूटिलिटी मानी जाती है।
हालांकि, डेवेलपर त्यौहार और सीजन के आधार और स्पेशल ग्लू वॉल स्किन्स को इन-गेम जोड़ते रहते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम लैजेंड्री और अनोखी ग्लू वॉल स्किन पर नजर डालने वाले हैं।
Free Fire Max में 5 लैजेंड्री और अनोखी ग्लू वॉल स्किन्स जिसके बारे में खिलाड़ियों को पता होना चाहिए
1) Angel Wings

Free Fire Max में Angelic-थीम कस्टम बंडल पर आधारित Angel Wings ग्लू वॉल स्किन्स सबसे प्रभावित करने वाली स्किन है। ग्लू वॉल के बिलकुल मध्य में खिलाड़ियों को आकर्षित विंग देखने को मिल जाएगा।
2) Justice Fighter

Free Fire Max में Justice Fighter ग्लू वॉल स्किन्स भारत के प्रसिद्ध अभिनेता ऋतिक रोशन पर आधारित है। इन-गेम Jai नाम से कैरेक्टर भी उपलब्ध है, जिसे कोलैबोरेशन के दौरान जोड़ा गया था। Jai फैंस के लिए Justice Fighter ग्लू वॉल स्किन एक आइडियल है। इस स्किन के मध्य में ऋतिक का चेहरा देखना को मिल जाएगा।
3) Hysteria

Free Fire Max में Hysteria ग्लू वॉल स्किन सबसे पॉपुलर है। इस ग्लू वॉल स्किन को अनोखे तरीके से डिजाइन किया गया है। इस स्किन को वाइट और पर्पल कलर के कॉम्बो से डेवेलप किया गया है, जो इसके दो भागों को शो करता है। इसके मध्य में एक खतरानक चेहरा दिखाई देता है जो कातिलाना स्माइल देता है।
4) Cobra Strike

Free Fire Max में Cobra Strike ग्लू वॉल स्किन को कोबरा इवेंट थीम में जोड़ा गया था। इस इवेंट का नाम कोबरा पार्टी था। इसका स्ट्रक्चर प्रभावित करने वाला है जो एक स्नेक की तरह दिखाई देता है। इसे रेड, ब्लैक और ग्रे कलर के कॉम्बो से डेवलप किया गया है।
5) Death Guardian

फ्री फायर मैक्स में Death Guardian ग्लू वॉल स्किन को टॉप-अप इवेंट के दौरान एक साल पहले जोड़ी गई थी। ये एक ठोस पदार्थ से बनाई गई ग्लू वॉल बॉडी लगती है।
नोट : इस आर्टिकल में दी गई जानकारी राइटर के आधार पर है।