Free Fire MAX में 5 लिजेंड्री इमोट्स के विकल्प जो खिलाड़ियों को एक बार उपयोग करने चाहिए

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है, जिसे गरेना के द्वारा प्रकाशित किया गया था। वर्तमान में गूगल प्ले स्टोर पर 100 मिलियन खिलाड़ियों के द्वारा डाउनलोड किया है। यह टाइटल आसानी से सस्ते डिवाइस पर रन करता है।

Ad

इसमें खिलाड़ियों को आकर्षक रिवॉर्ड्स और शानदार फीचर्स मिल जाते हैं, जिसमें कैरेक्टर्स, पेट्स, इमोट्स, बंडल और गन स्किन्स शामिल हैं। सभी प्लेयर्स लिजेंड्री और रेयर इमोट्स को खरीदना पसंद करते हैं, क्योंकि इनके इफ़ेक्ट और एनिमेशन खिलाड़ियों को प्रभावित करते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 5 लिजेंड्री इमोट्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं।


Free Fire MAX में 5 लिजेंड्री इमोट्स के विकल्प जो खिलाड़ियों को एक बार ट्राई करने चाहिए

1) Eat My Dust

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में Eat My Dust इमोट फरवरी 2020 में Graffiti टॉप-अप इवेंट में प्रदान किया गया था। इसका एनिमेशन खिलाड़ियों को प्रभावित करता है, क्योंकि कैरेक्टर गोल्डन स्पोर्ट्स कार पर अनोखा डांस करता है। इस लोकप्रिय इमोट को गेम में खास अवसर पर जोड़ा जाता है।


2) Doggie

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में Doggie अब तक का सबसे आकर्षित करने वाला इमोट रहा है। इस इमोट को पहली बार जून 2020 में जोड़ा गया था। उसके बाद जुलाई 2021 में इसे इमोट पार्टी इवेंट में शामिल किया गया था। हालांकि, इस समय यह स्टोर सेक्शन में देखने को मिल जाता है। वहां जाकर Doggie इमोट को खरीद सकते हैं।


3) Make it Rain

youtube-cover
Ad

गरेना ने सितंबर 2020 में Money Heist के साथ कोलैबरेशन किया था। इस कोलैब के दौरान इन-गेम महंगे रिवॉर्ड्स को शामिल किया गया था, जिसमें Make it Rain लोकप्रिय इमोट मौजूद था। इस इमोट के एनिमेशन ने खिलाड़ियों को काफी प्रभावित किया था, क्योंकि कैरेक्टर के ऊपर भारी मात्रा में पैसों की बारिश होती है।


4) Flowers of Love

youtube-cover
Ad

Flowers of Love एक प्रसिद्ध इमोट है, जिसे फरवरी 2019 में Valentine's Day थीम टॉप-अप इवेंट में शामिल किया गया था। यह इमोट अपने दोनों हाथों में गुलाब के फूल को लेकर घुटने के बल बैठकर प्रपोज़ करता है।


5) Mythos Four

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में Mythos Four इमोट को पहली बार Rampage Ascension 2021 में जोड़ा गया था। इस इवेंट के प्राइज पूल में अनेक रिवॉर्ड्स देखने को मिले थे। इस इमोट को स्पिन के दौरान प्राप्त किया था।

नोट: इस आर्टिकल में इमोट्स की जानकारी किसी क्रम पर आधारित नहीं है। राइटर ने उसकी राय को लेकर बात की है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications