Free Fire Max में 5 लैजेंड्री इमोट्स

5 लैजेंड्री इमोट्स (Image via Garena)
5 लैजेंड्री इमोट्स (Image via Garena)

Emotes : Free Free Fire Max लैजेंड्री और रेयर इमोट्स हर कोई पसंद करता है। गेम के अंदर प्रत्येक प्लेयर्स इन इमोट्स की मांग करता है। हालांकि, इन रेयर और लैजेंड्री इमोट्स को डेवेलपर के द्वारा इवेंट के तौर पर इन-गेम पेश किया जाता है जिन्हें डायमंड्स खर्च करके प्राप्त कर सकते हैं। गेम के स्टोर सेक्शन में सिर्फ एक से दो लैजेंड्री इमोट्स उपलब्ध होते हैं। इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में 5 लैजेंड्री इमोट्स के बारे में चर्चा करने वाले हैं।


Free Fire Max में 5 लैजेंड्री इमोट्स

5) Tea Time

Tea Time इमोट (Image via Garena)
Tea Time इमोट (Image via Garena)

विवरण :

"कुछ हेड शॉट्स लेने के बाद आराम करें"

Free Fire Max में Tea Time इमोट सबसे पॉपुलर है जिसे अनोखे एनीमेशन से तैयार किया गया है। ये सबसे पहले एक एनीमेशन करत है। उसके बाद में टेबल पर विराजमान होता है, फिर हाथ में कप लेकर चाय की सिप लेता है।


4) I'm Rich

I'm Rich इमोट (Image via Garena)
I'm Rich इमोट (Image via Garena)

विवरण :

"सबसे बड़ी लूट का मतलब है, कि सबसे बड़ा वेतन दिवस"

Free Fire Max में Money Heist फैंस को I'm Rich इमोट सबसे ज्यादा पसंद आया था। गरेना ने Money Heist से कोलैबोरेशन करने पर गेम के अंदर इमोट का साझा किया था।


3) Selfie

Selfie इमोट (Image via Garena Free Fire)
Selfie इमोट (Image via Garena Free Fire)

विवरण :

"लेकिन पहले, मुझे सेल्फी लेने दें"

गरेना के डेवेलपर ने गेम के अंदर Selfie इमोट को दिसंबर 2019 में जोड़ा था। ये इमोट काफी आकर्षित करने वाला था। ये इमोट सबसे पहले खुद की सेल्फी लेता है और खास एनीमेशन से खुद को पेश करता है।


2) Ground Punch

Ground Punch इमोट (Image via Garena)
Ground Punch इमोट (Image via Garena)

विवरण :

"ये एक भूकंप के समान है?"

Free Fire Max में Ground Punch सबसे अनोखा इमोट माना जाता है। क्योंकि, ये इमोट मैदान पर एक पंच मारता है जिससे भूकंप के झटके महसूस होते हैं। इसे 2021 पार्टी में इंट्रोड्यूस किया था।


1) Pirate's Flag

Pirate's Flag इमोट (Image via Garena)
Pirate's Flag इमोट (Image via Garena)

विवरण :

"मैं जहां पर भी जाता हूँ, वहा पर अपनी एक छाप छोड़कर जाता हूँ"

गरेना के डेवेलपर ने Pirate Flag इमोट को Pirate टॉप-अप इवेंट मार्च 2020 में पेश किया था। ये एक रेयर और लैजेंड्री इमोट की श्रेणी में आता है। ये ग्राउंड पर खुद की छाप छोड़ने के लिए एक समुंद्री फ्लैग लगाता है।

नोट : इस आर्टिकल में दी गई लैजेंड्री इमोट्स की लिस्ट राइटर की सलाह के आधार पर है।

App download animated image Get the free App now