Free Fire Max में 5 लैजेंड्री इमोट्स 

5 लैजेंड्री इमोट्स (Image via Garena)
5 लैजेंड्री इमोट्स (Image via Garena)

EMOTES : Free Fire Max दुनिया का लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है जिसे मिलियन खिलाड़ियों के द्वारा एंड्रॉइड और iOS डिवाइस पर खेला जाता है। इस गेम के डेवेलपर हर दो महीनों में ओपन बीटा का लेटेस्ट वर्जन जोड़ते हैं। इस अपडेट के आधार पर इन-गेम के फीचर्स में बदलाव किया जाता है।

Ad

गेम के अंदर इवेंट और टॉप-अप इवेंट पार्टी के अनुसार रेयर और लैजेंड्री इमोट्स जोड़े जाते हैं। इन इमोट्स को गेमर्स आसानी से नहीं खरीद सकते हैं। क्योंकि, ये सिमित समय के लिए जोड़े जाते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में 5 लैजेंड्री इमोट्स पर नजर डालने वाले हैं।


Free Fire Max में 5 लैजेंड्री इमोट्स

1) Eat My Dust

youtube-cover
Ad

एनीमेशन : एक गोल्डन और रेड कलर के कॉम्बो से बनी कार पर कैरेक्टर जंप करता है और बोनट पर बेटा हुआ है।

Free Fire Max में Eat My Dust इमोट को "Graffiti टॉप-अप" इवेंट फरवरी 2020 में जोड़ा गया था। ये एक लैजेंड्री इमोट है जिसे काफी लोकप्रिय माना जाता है।


2) Doggie

youtube-cover
Ad

एनीमेशन : इसमें कैरेक्टर ग्राउंड पर Shiba पेट के साथ में डांस करता है जो प्रसिद्ध ब्राज़ीलियन डांस मेम पर आधारित है।

इस इमोट को डेवेलपर ने इन-गेम इमोट पार्टी इवेंट जुलाई में जोड़ा गया था। ये काफी लोकप्रिय मेम पर आधारित है। Doggie इमोट सुपर ड्रा का भी हिस्सा रहा है।


3) Make it Rain

youtube-cover
Ad

एनीमेशन : कैरेक्टर नोटों के बंडल को बहार निकालता है और उन नोटों को हवा में उडाता है। जैसे बारिश हो रही है।

इस इमोट को इन-गेम डेवेलपर ने सितंबर 2020 को जोड़ा गया था जो Money Heist कोलैबोरेशन का सबसे बड़ा हिस्सा रहा था। ये इमोट खिलाड़ियों को काफी पसंद आया था।


4) Flowers of Love

youtube-cover
Ad

एनीमेशन : ये कैरेक्टर घुटने के बल जमीन पर बैठकर प्रपोस करने वाला पोज़ करता है जो खिलाड़ियों को काफी प्रेरित करता है।

Free Fire Max में Rose इमोट सबसे प्रभावित करने वाला एनीमेशन है। डेवेलपर ने वैलेंटाइन डे के दिन टॉप-अप इवेंट के दौरान 2019 में जोड़ा गया था। गेमर्स 500 डायमंड्स का टॉप-अप करके मुफ्त में अनलॉक कर सकते हैं।


5) Mythos Four

youtube-cover
Ad

एनीमेशन : कैरेक्टर एक बड़े पत्थर को ताकतवर तलवार से काटता है।

Free Fire Max में डेवेलपर ने इमोट को 2021 में Rampage Ascension के दौरान जोड़ा था। इसमें खिलाड़ियों को अनेक रिवार्ड्स देखने को मिले थे।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications