Free Fire MAX में K/D रेश्यो बढ़ाने के लिए 5 गलतियां जो आपको नहीं करनी चाहिए

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में K/D रेश्यो को काफी ज्यादा मान्यता दी जाती है। आप ज्यादा से ज्यादा किल्स करके रेश्यो में सुधार कर सकते हैं। कई बार खिलाड़ी बड़ी गलतियां कर देते हैं और इसी वजह से उनका K/D रेश्यो कम हो जाता है। इस आर्टिकल में हम उन गलतियों के बारे में बात करेंगे जो आपको नहीं करनी चाहिए।


Free Fire MAX में K/D रेश्यो बढ़ाने के लिए 5 गलतियां जो आपको नहीं करनी चाहिए

5) मैच के दौरान जल्दी किल हो जाना

youtube-cover

Free Fire MAX में कई बार खिलाड़ी बड़ी गलती कर देते हैं। आपको हमेशा ही मुकाबलों में ज्यादा समय तक सर्वाइव करने की कोशिश करना चाहिए। दरअसल, आपको मैच के शुरुआती समय में सोच-समझकर खेलना चाहिए और जल्दी किल नहीं होना चाहिए।


4) रैंडम स्क्वाड के साथ खेलना

youtube-cover

Free Fire MAX में कई मौकों पर खिलाड़ी बोर हो जाते हैं और इसी वजह से वो रैंडम खिलाड़ियों के साथ लड़ने का निर्णय लेते हैं। इससे आपको काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है। फाइट्स के दौरान इन खिलाड़ियों से ज्यादातर मौकों पर मदद नहीं मिलेगी और आपके किल होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।


3) आपको 1v4 मैच खेलने की कोशिश करनी चाहिए

youtube-cover

Free Fire MAX में कई बार ऐसे मौके आ जाते हैं जब आपको अकेले दम पर पूरी टीम के खिलाफ लड़ना पड़ता है। उसी परिस्थिति के लिए खिलाड़ी तैयार नहीं रहते हैं। इसी कारण आपको 1v4 मैचों में अभ्यास करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करनी चाहिए।


2) हमेशा आक्रमक तरीके से खेलना

youtube-cover

कई खिलाड़ी Free Fire MAX में आक्रमक तरीके से खेलना पसंद करते हैं। यह एक अच्छी चीज़ है क्योंकि आप लगातार किल्स कर पाएंगे। हालांकि, आपको हमेशा ही किल करने की तलाश में नहीं रहना चाहिए। आपको कई मौकों पर सोच-समझकर निर्णय भी लेने होंगे।


1) जब आपका फायदा नहीं हो तो फाइट्स की शुरुआत करना

youtube-cover

कई मौकों पर आपके पास पर्याप्त हेल्थ या फिर गन्स नहीं रहती है। इसी वजह से आप फाइट्स में हिस्सा लेकर काफी आसानी से किल हो सकते हैं। आपको यह गलती नहीं करनी चाहिए और उसी समय फाइट लेनी चाहिए जब परिस्थिति आपके पक्ष में हो।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद खेलने के हिसाब से अलग-अलग रह सकती है।

Edited by Ujjaval E-Sports