Characters : गेमिंग कम्युनिटी में Free Fire Max सबसे प्रसिद्ध टाइटल है। ये बैटल रॉयल गेम खिलाड़ियों को प्रभावित करने वाले फीचर्स प्रदान करता है। जैसे अनोखे कैरेक्टर्स, गन स्किन, इमोट्स और बंडल आदि।
गेम के अंदर प्लेयर्स फीमेल कैरेक्टर्स का इस्तेमाल भी करना पसंद करते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में 5 फीमेल ताकतवर कैरेक्टर्स जिनका इस्तेमाल खिलाड़ियों को करना चाहिए नजर डालने वाले हैं।
नोट : ये आर्टिकल राइटर के आधार पर है।
Free Fire Max में 5 फीमेल ताकतवर कैरेक्टर्स जिनका इस्तेमाल खिलाड़ियों को करना चाहिए
1) A124

गेम के अंदर A124 में थ्रिल ऑफ़ बैटल नाम की ताकत है। ये खिलाड़ियों के द्वारा डेली लॉगिन पर प्राप्त किया गया था। गेमर्स रणनीति के आधार पर मिशन पुरे कर सकते हैं। इसमें खिलाड़ियों को ताकतवर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव मिलती है।
2) Moco

गेम के अंदर Moco कैरेक्टर में खिलाड़ियों को हैकर आई नाम की ताकत है। ये पात्र एनिमियों की लोकेशन को बताता है। अगर दुश्मन को एक शॉट मारते हैं। वो किसी ऑब्जेक्ट के पीछे टीपीपी लेते हैं, तो आसानी से उसकी लोकेशन मार्क के आधार पर पता लग जाती है।
3) Kapella

Kapella एक फीमेल कैरेक्टर है जिसमें हीलिंग सॉन्ग नाम की ताकत है। ये टीममेट्स की हीलिंग एबिलिटी को बढ़ाता है। ये काफी फायदेमंद पात्र है जो सपोर्ट रोल अदा करता है।
4) Kelly

Kelly में खिलाड़ियों को दश नाम की ताकत मिलती है। ये मैदान पर स्पीड को बढ़ाता है। ये लेवल के आधार पर स्प्रिटिंग स्पीड को बढ़ाता है और रिकवरी समय को कम करता है। गेमर्स 499 डायमंड्स में पात्र को अनलॉक कर सकते हैं।
5) Paloma

Free Fire Max में Paloma कैरेक्टर के अंदर आर्म्स-डीलिंग नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर की मदद से ज्यादा फायरिंग चास मिलते हैं।
नोट : ये आर्टिकल राइटर की सलाह के आधार पर है लेकिन हर गेमर्स की पसंद भिन्न-भिन्न होती है।