Free Fire Max विश्व का सबसे प्रसिद्व बैटल रॉयल गेम है। यह गेम करोड़ों खिलाड़ियों के द्वारा खेला जाता है। इस गेम के डेवेल्पर्स खिलाड़ियों को आकर्षित करने वाले ग्राफिक्स और फीचर्स प्रदान करते रहते हैं। गेम के अंदर ताकतवर और शक्तिशली हथियार है जो गेमिंग अनुभव को काफी निखारते हैं। खैर, शुरआत में नए प्लयेर गेम को डाउनलोड करते हैं तो उन्हें ताकतवर गन्स के बारे में जानकारी नहीं होती है। इसलिए, इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में क्लोज रेंज के लिए 5 ताकतवर गन्स के विकल्प बताने वाले हैं।
Free Fire Max में क्लोज रेंज के लिए 5 ताकतवर गन्स के विकल्प
5) CG15
Free Fire Max में क्लोज रेंज के लिए खिलाड़ियों को CG15 गन का उपयोग करना चाहिए। ये शुरुआत में नए खिलाड़ियों के लिए बढ़िया विकल्प है। क्योंकि, इस गन का रिकोईल प्रत्येक प्लेयर्स कंट्रोल कर सकता है। ये दुश्मन को अच्छा डैमेज देती है।
4) MP5

फ्री फायर मैक्स के अंदर SMG गन की कैटेगरी MP5 एक ताकतवर और खिलाड़ियों के द्वारा उपयोग की जाने वाली गन है। इस गन का इस्तेमाल करके क्लोज रेंज में 1v2 और 1v6 आसानी से किया जा सकता है। ये दुश्मन को अच्छा डैमेज देती है। इस गन की रीलोड स्पीड काफी बढ़िया है।
3) Groza
फ्री फायर मैक्स में Groza एयरड्रॉप से प्राप्त होने वाली असॉल्ट राइफल है। इस गन का उपयोग करके आसानी से दुश्मनों को किल्स किया जा सकता है। ये लॉन्ग रेंज और क्लोज रेंज के लिए बढ़िया विकल्प है। हालांकि, इस गन को प्राप्त करना काफी मुश्किल होता है। क्योंकि, एयरड्रॉप के चारों तरफ दुश्मन होते हैं।
2) M1014
फ्री फायर मैक्स में क्लोज रेंज के लिए खिलाड़ियों को गेम की सबसे ताकतवर M1014 शॉटगन का यूज करना चाहिए। ये सिंगल शॉट में आसानी से समाप्त कर सकती है। इसमें एक बारे में कुल 6 बुलेट निकलती है।
1) MP40
Free Fire Max में MP40 एक ताकतवर गन है। ये मैदान पर SMG की लिस्ट में आती है। यह लॉन्ग रेंज और क्लोज रेंज के लिए विकल्प है। यह दुश्मन को चंद सेकंड्स में नॉक कर सकती है। प्लेयर्स इस गन से अच्छे किल्स कर सकते हैं।