5 कारण क्यों Free Fire में हर खिलाड़ी को DJ Alok का इस्तेमाल करना चाहिए

image via ff.garena.com
image via ff.garena.com

Free Fire में DJ Alok कैरेक्टर को काफी पसंद किया जाता है। इसे कई लोग इस्तेमाल करते हुए गेम में बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्हें यह कैरेक्टर उतना पसंद नहीं है। कुछ कारणों से पता चलता है कि Free Fire में DJ Alok सबसे बेहतर कैरेक्टर है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 कारणों के बारे में बात करेंगे जिनकी वजह से Free Fire में DJ को जबरदस्त कैरेक्टर माना जा सकता है।


5 कारण क्यों Free Fire में हर खिलाड़ी को DJ Alok का इस्तेमाल करना चाहिए

#1 लगातार हेल्थ बढ़ाने में मदद करता है

youtube-cover

Free Fire में DJ Alok की मदद से आप लगातार अपनी हेल्थ बढ़ा सकते हैं। इसकी ताकत से आप 5 सेकंड्स के लिए हर सेकंड 5 HP बढ़ा सकते है। यह ताकत आपको फाइट्स के दौरान फायदा करा सकती है।


#2 साथियों की मदद करने के लिए

Image via AnonymousYT/YouTube
Image via AnonymousYT/YouTube

DJ Alok आपकी और आपके साथियों की मूवमेंट स्पीड को 10% तक बढ़ाने में मदद करता है। अगर आपका साथी 5 मीटर के अंदर हो तो यह चीज़ संभव है। आपको रश करते समय काफी मदद मिलेगी।


#3 ब्लू जोन से बचकर निकलने के लिए

Image via AnonymousYT/YouTube
Image via AnonymousYT/YouTube

Free Fire में कई बार खिलाड़ी ब्लू जोन में फंस जाते हैं और अंत में वो बच नहीं पाते हैं। हालांकि, DJ Alok की ताकत से धीरे-धीरे HP में सुधार होता है और आपको हीलिंग का इस्तेमाल नहीं करना होता है। साथ ही मूवमेंट स्पीड बढ़ाकर आप तेजी से जोन का सफर पूरा कर सकते हैं।


#4 रशिंग के लिए

Image via AnonymousYT/YouTube
Image via AnonymousYT/YouTube

खिलाड़ी DJ Alok का इस्तेमाल करते हुए हीलिंग और स्प्रिंट एक ही समय पर कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप किसी पर आक्रमण कर रहे हैं तो आपको उतनी दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।


#5 घर के अंदर की फाइट्स

youtube-cover

Free Fire में DJ Alok की मदद से आप घर के अंदर की फाइट्स में जीत दर्ज कर सकते हैं। आप अपने साथियों के साथ बिल्डिंग्स में घुसकर उनपर हमला कर सकते हैं। आपको इससे फायदा जरूर मिलेगा।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर अलग रह सकती है।)