Free Fire में Dasha कैरेक्टर को खरीदने के 5 सबसे बड़े कारण

Free Fire image via ff.garena.com
Free Fire image via ff.garena.com

गरेना फ्री फायर (Garena Free Fire) एक प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है। हर कोई चाहता है कि वो इस गेम में अच्छा प्रदर्शन करे। कैरेक्टर्स इस चीज़ में खिलाड़ियों की काफी मदद करते हैं। हर एक कैरेक्टर के पास अलग-अलग तरीके की ताकत है। Dasha को गेम के सबसे अच्छे कैरेक्टर्स में गिना जा सकता है। इस आर्टिकल में हम 5 कारणों के बारे में बात करेंगे जिनसे पता चलेगा कि क्यों खिलाड़ियों को Free Fire में Dasha कैरेक्टर खरीदना चाहिए।

Ad

Free Fire में Dasha कैरेक्टर को उपयोग करने के 5 सबसे बड़े कारण

#1 - Dasha की ताकत

Free Fire में Dasha
Free Fire में Dasha

Dasha के पास Partying On नाम की ताकत है। इससे आप गिरने पर डैमेज को 30% तक कम कर सकते हैं वहीं रिकवरी टाइम 60% तक कम हो जाता है। इसके अलावा रेकोईल में 6% तक फायदा मिलेगा। लेवल बढ़ाने से कैरेक्टर की ताकत बढ़ जाती है।

Ad

#2 - क्लैश स्क्वाड मोड के लिए अच्छा विकल्प

youtube-cover
Ad

Dasha को क्लैश स्क्वाड मोड के लिए उपयोग किया जा सकता है। इससे रेकोईल कम होगा और आपको बेहतर तरीके से निशाना लगाने में मदद मिलेगी। इसी वजह से SMG और शॉटगन्स का उपयोग करने वाले खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा।


#3 - नए खिलाड़ियों के लिए सबसे अच्छा विकल्प

youtube-cover
Ad

नए खिलाड़ियों को शुरुआत में हथियारों का इस्तेमाल करने में दिक्कतें आती हैं। इसी वजह से Dasha कैरेक्टर का उपयोग करते हुए आप गन को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे।


#4 - निशाना सुधरता है

Image via Srikanta FF/YouTube
Image via Srikanta FF/YouTube

Dasha की मदद से गन स्थिर रहती है और इसी वजह से आप लॉन्ग रेंज के शॉट्स आसानी से लगा पाएंगे। ज्यादा रेकोईल वाले हथियारों का उपयोग करते हुए यह कैरेक्टर आपके काम आएगा।

Ad

#5 - आक्रमक खिलाड़ियों के लिए अच्छा विकल्प

Image via Srikanta FF/YouTube
Image via Srikanta FF/YouTube

Free Fire में हर कोई अलग तरीके से खेलता है। अगर आप आक्रमक तरीके से खेलना पसंद करते हैं तो फिर Dasha आपके लिए अच्छा विकल्प रहेगा। आपको बेहतर तरीके से निशाना लगाने की परवाह किए फाइट्स पर ध्यान देना होगा। इससे गेम में साफ तौर पर सुधार होगा।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर अलग-अलग रह सकती है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications