Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड को काफी पसंद किया जाता है। कई लोग इस मोड में अपनी रैंक बढ़ाना चाहते हैं। कैरेक्टर्स की मदद से आप अपने गेम में काफी सुधार कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम Free Fire के क्लैश स्क्वाड मोड के लिए सबसे अच्छे कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 खास कैरेक्टर्स जिनका उपयोग खिलाड़ियों को करना चाहिए
#1 - DJ Alok
DJ Alok के पास Drop the Beat नाम की ताकत है। इससे मूवमेंट स्पीड 10% तक बढ़ जाती है और आप हर सेकंड 5 HP हासिल कर सकते हैं। यह इफेक्ट 5 सेकंड्स तक रहता है। क्लैश स्क्वाड मोड में आप इसकी मदद से खुद का और अपने साथियों का फायदा करा सकते हैं।
#2 - K (Captain Booyah)
K के पास Free Fire में काफी अनोखी ताकत है। इसमें दो अलग-अलग मोड्स मौजूद है इससे आपको EP तेजी से बढ़ाने में फायदा देखने को मिलता है। इसका कूलडाउन 20 सेकंड्स ला है। EP की मदद से आप क्लैश स्क्वाड मोड में फायदा उठा सकते हैं।
#3 - Chrono
Chrono के पास Time Turner नाम की ताकत है। इससे आप शुरुआती लेवल पर 600 तक डैमेज रोक सकते हैं और मूवमेंट स्पीड में भी सुधार देखने को मिलता है। इसका कूलडाउन 200 सेकंड्स का है। ऐसे में आप सिर्फ एक बार सही तरह से इस कैरेक्टर का इस्तेमाल कर पाएंगे और आपको यहां फायदा उठाना होगा।
#4 - Antonio
Antonio के पास Free Fire में Gangster's Spirit नाम की ताकत है। इसकी मदद से राउंड की शुरुआत में आपको 10 HP एक्स्ट्रा मिलती है। लेवल बढ़ाने पर यह कैरेक्टर आपको 35 अधिक HP देता है। आपको क्लैश स्क्वाड मोड के हर राउंड में मदद मिलेगी।
#5 - Jota
Jota के पास Sustained Raids नाम की ताकत है। इससे आप SMG या शॉटगन के हर किल पर 25 HP आसानी से पा सकते हैं। इसका कूलडाउन 5 सेकंड्स का है। लेवल बढ़ाने पर आप हर एक किल पर 40 HP पा सकते हैं।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर अलग-अलग रह सकती है।)