Free Fire MAX में कुछ समय पहले OB34 अपडेट आया था। इसके साथ गेम में कई कैरेक्टर्स के अंदर बदलाव देखने को मिला है। अपडेट के बाद कुछ ऐसी फीमेल कैरेक्टर्स हैं जिनसे आपको फायदा मिल सकता है।
Free Fire MAX में नए अपडेट के बाद 5 सबसे ताकतवर फीमेल कैरेक्टर्स
5) Dasha

Dasha में Free Fire MAX को काफी लोग उपयोग करते हैं। इससे गिरने पर डैमेज कम होता है। इसके अलावा रिकवरी टाइम भी बढ़ जाता है। इसके अलावा गन से रिकोईल भी कम हो जाता है।
4) Clu

Clu के पास Tracing Steps नाम की ताकत है। इससे Free Fire MAX में आप एक रेंज के अंदर खड़े हुए खिलाड़ियों की जगह देख सकते हैं। गौर करने वलै बात यह है कि स्क्वाट या प्रोन पोजीशन में बैठने वाले विरोधियों की जगह पता नहीं चलेगी।
3) Steffie

Steffie के पास Painted Refuge नाम की ताकत है। इसकी मदद से आर्मर की ताकत बढ़ती है और डैमेज का इफेक्ट भी कम हो जाता है। छोटे सर्कल में यह कैरेक्टर उपयोगी रह सकता है।
2) Xayne

Xayne के पास Xtreme नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर की मदद से आपको कुछ समय के लिए अधिक HP मिलती है और यह समय के साथ कम होती जाती है। इसके साथ ही आप कैरेक्टर का उपयोग करते हुए ग्लू वॉल्स पर ज्यादा डैमेज दे सकते हैं।
1) A124

इस कैरेक्टर के पास Thrill of Battle नाम की ताकत है और इसकी मदद से आप विरोधी की ताकत को कुछ समय के लिए रोक सकते हैं। विरोधी अपने कैरेक्टर्स की ताकत का उपयोग नहीं कर पाएगा।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।