Free Fire MAX में हॉट ड्रॉप्स पर फाइट्स जीतने के लिए 5 चीज़ें जिनका आपको ध्यान रखना होगा

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हॉट-ड्रॉप जगहों पर लैंड करके बचना काफी ज्यादा मुश्किल है। इन जगहों पर हमेशा ही काफी भीड़ होती है और आपके बचने के चांस कम होते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चीज़ों के बारे में बात करेंगे जिनका ध्यान रखते हुए आप Free Fire MAX में हॉट ड्रॉप्स पर फाइट्स जीत सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में हॉट ड्रॉप्स पर फाइट्स जीतने के लिए 5 चीज़ें जिनका आपको ध्यान रखना होगा

5) जल्दी लैंड करने की कोशिश करें

youtube-cover
Ad

हॉट ड्रॉप पर फाइट्स जीतने का सबसे अच्छा तरीका बेहतर लूट हासिल करना है। अगर आपको अच्छी लूट चाहिए तो फिर जल्दी लैंड करने की कोशिश करें। इससे आप पहले लूट हासिल कर पाएंगे और फिर जगहों को क्लियर कर पाएंगे।


4) आपको विरोधियों से थोड़ी दूर उतरना चाहिए

youtube-cover
Ad

Free Fire में अगर आपको हॉट ड्रॉप पर बेहतर प्रदर्शन करना है तो हमेशा थोड़ी दूर लैंड करें। अगर वो किसी एरिया या बिल्डिंग में उतरे हैं तो उनके करीब मौजूद दूसरे एरिया में लैंड करें। अगर आप उसी जगह पर लैंड करेंगे तो फिर यह एक निराशाजनक चीज़ रहेगी। इससे आप लूट हासिल कर पाएंगे और फिर आपकी जीत के चांस बढ़ जाएंगे।


3) दो टीमों फाइट्स के दौरान एंट्री करें

youtube-cover
Ad

अगर आपको Free Fire MAX में किल निकालने हैं तो फिर हमेशा ही दो टीमों के बीच हो रही फाइट्स के बीच में दखल दें। आप इससे फायदा उठाकर आसानी से कुछ किल्स निकाल पाएंगे।


2) टॉप पर रहें

youtube-cover
Ad

अगर आपको हॉट ड्रॉप पर लैंड करते हुए बेहतर प्रदर्शन करना है तो फिर बिल्डिंग्स या घरों की छत पर रहना अच्छा विकल्प रहेगा। इससे आप विरोधियों को स्पॉट कर पाएंगे लेकिन उनके लिए आपके ऊपर निशाना लगाना मुश्किल रहेगा।


1) खुली जगह में रश नहीं करना चाहिए

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में हर कोई रश करके खेलना पसंद करता है। हालांकि, आप कवर लिए बिना खुले ग्राउंड में जाकर रश करेंगे तो आपको नुकसान होगा। इससे आप आसानी से किल हो जाएंगे।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी के खेलने का तरीका अलग रह सकता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications