Free Fire MAX में 5 तरीके जिनसे आप हेडशॉट्स लगाने की संख्या बढ़ा सकते हैं

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करता है और ज्यादा हेडशॉट्स लगाने से फाइट में सर्वाइव करने के चांस बढ़ जाते हैं। कई लोग इस चीज़ में पीछे रह जाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम ज्यादा हेडशॉट लगाने के लिए अहम टिप्स को लेकर बात करेंगे।


Free Fire MAX में ज्यादा हेडशॉट लगाने के लिए सबसे जरुरी 5 टिप्स

1) कंट्रोल्स में चेंज करें

youtube-cover

आपको हमेशा ही अपने कंट्रोल्स को बेहतर करने पर ध्यान देना चाहिए। कई लोग अपने कंट्रोल्स को इतना अजीब कर लेते हैं, कि उनकी ग्रिप नहीं बनती है। इसलिए आपको उन्हें सिंपल करना चाहिए या फिर क्लॉ सिस्टम पर शिफ्ट होना चाहिए।


2) रिकोईल का पैटर्न जानें और उसे कंट्रोल करें

youtube-cover

Free Fire MAX में हर एक गन का रिकोईल अलग रहता है और इसी वजह से सही पोजीशन रखना जरुरी है। आपको हर एक गन का रिकोईल समझना होगा और इसे फाइट्स के दौरान उस हिसाब से उपयोग करके सिर पर निशाना रखना होगा।


3) शॉट की टाइमिंग सही होनी चाहिए

youtube-cover

निशाना लगाते समय आपको फोकस रखने के साथ ही सही वक्त पर निशाना लगाना भी जरुरी है। आपको फायरिंग बटन को हमेशा ही सही समय पर क्लिक करना चाहिए क्योंकि अगर शॉट मिस हो गया, तो विरोधी के पास आपको धराशाई करने के लिए समय मिल जाएगा।


4) सेंसिटिविटी सेटिंग्स में चेंज करें

youtube-cover

कई लोग गेम में आई सेंसिटिविटी सेटिंग्स से ही खेलते हैं लेकिन यह गलत चीज़ है। हर एक डिवाइस की सेंसिटिविटी सेटिंग्स अलग रहती है और आपको उसके अनुसार बदला करना चाहिए। इससे हेडशॉट्स पर भी असर पड़ता है।


5) ट्रेनिंग मोड और असली मैचों में अभ्यास करें

youtube-cover

अगर आपको प्रदर्शन में सुधार करना है और ज्यादा हेडशॉट्स लगाने हैं, तो फिर अभ्यास करना जरुरी है। आप ट्रेनिंग मोड में अभ्यास करते हुए खिलाड़ियों से फाइट ले सकते हैं। यहां पर सिर्फ सिर पर निशाना लगाने की कोशिश कर सकते हैं और आपको इससे फायदा जरूर मिलेगा।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का खेलने का तरीका पूरी तरह से अलग रह सकता है।

App download animated image Get the free App now