Free Fire MAX में 5 तरीके जिनसे मैच की शुरुआत में ज्यादा किल्स निकाले जा सकते हैं

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire में हर कोई मुकाबलों की शुरुआत में ही अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है। अगर शुरुआत में ज्यादा किल्स कर दिए जाए तो फिर आत्मविश्वास बढ़ जाता है। साथ ही मैच अच्छा जाता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे मैच की शुरुआत में ज्यादा किल्स निकाले जा सकते हैं।

Ad

नोट: भारत में इस समय Free Fire बैन है और इसी वजह से आपको बजाय MAX वर्जन का उपयोग करना चाहिए।


Free Fire MAX में 5 तरीके जिनसे मैच की शुरुआत में ज्यादा किल्स निकाले जा सकते हैं

5) जोन के बीच में रहें

youtube-cover

अगर आपको शुरुआत में किल्स निकालने हैं तो ऐसी जगह पर उतरें जहां अच्छी लूट हो। साथ ही ज्यादा खिलाड़ी लैंड करें। इससे आप ज्यादा किल्स शुरुआत में ही निकाल पाएंगे और प्रदर्शन में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

Ad

4) शूट करने से घबराएं नहीं

youtube-cover

हमला करने से डरना सबसे बड़ी गलती रहती है। कई बार खिलाड़ी विरोधी दिखने के बाद भी हमला नहीं करता है क्योंकि बेहतर गन नहीं होती है। अगर साधारण गन से भी डैमेज दिया जाता है तो फिर पुश करना काफी ज्यादा आसान हो जाता है।

Ad

3) ऊँची जगह पर जाएं और किल्स निकालें

youtube-cover

गन्स और अच्छी लूट मिलते ही आपको ऊँची जगह पर जाना चाहिए और खिलाड़ियों को हंट करना चाहिए। इससे ज्यादा किल्स निकलते हैं। ऊपर से अच्छा एंगल मिलता है और विरोधी के लिए हमला करना मुश्किल रहता है।

Ad

2) ग्रेनेड्स का उपयोग करें

youtube-cover

मैच की शुरुआत में हर कोई गन्स लूटने पर ध्यान देता है। इसी दौरान अगर आप ग्रेनेड्स और अन्य चीज़ों का उपयोग करते हैं तो फिर विरोधियों के लिए आपके ऊपर हमला करना मुश्किल हो जाता है और आप आसानी से कुछ नॉक्स या किल्स निकाल सकते हैं।

Ad

1) विरोधी का लूट करने के लिए इंतजार करें

youtube-cover

अगर आप पहले उतर जाते हैं और गन मिल जाती है तो फिर खिलाड़ियों का लूट करने के लिए इंतजार करें। जैसे ही वो गन लूटने के लिए आए तो फिर आप उन्हें किल कर सकते हैं।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का खेलने का तरीका अलग रहता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications