Free Fire MAX में ज्यादा से ज्यादा हेडशॉट्स लगाने के लिए 5 सबसे अहम टिप्स

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हेडशॉट्स लगाना आसान नहीं है। अगर आप हेडशॉट्स लगाएंगे तो फाइट्स के दौरान आपकी जीत के चांस ज्यादा रहेंगे। कई लोग सिर पर निशाना नहीं लगा पाते हैं, वो खिलाड़ी कुछ आसान टिप्स को ध्यान रखते हुए बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।


Free Fire MAX में ज्यादा से ज्यादा हेडशॉट्स लगाने के लिए 5 सबसे अहम टिप्स

5) Dasha का उपयोग करें

Dasha के पास Partying On नाम की ताकत है। इसका उपयोग करके आप रेकोईल को कंट्रोल कर कस्ते हैं। साथ ही एक्यूरेसी में भी सुधार देखने को मिलता है। Dasha का उपयोग करके आप ज्यादा अच्छी तरह से निशाना लगा पाएंगे।


4) लॉन्ग रेंज के लिए स्कोप खोलें

Free Fire MAX में अगर दुरी ज्यादा है तो फिर आपको स्कोप खोलकर ही हमला करना चाहिए। इससे आपका निशाना सटीक रहेगा और दुश्मन के नॉक होने के चांस ज्यादा रहेंगे।


3) आपको फायरिंग के लिए बेहतर जगह ढूंढनी है

Free Fire MAX में अगर आपका फायरिंग एंगल सही है तो फिर आपका निशाना सही जगह लेगा। आप अगर टॉप पर से निशाना लगाएंगे तो काफी चांस रहेंगे कि दुश्मन के सिर पर निशाना लगेगा। साथ ही आपके पास कवर भी होना चाहिए।


2) सही तरह की गन्स का उपयोग करें

Free Fire MAX में अगर आप बेहतर तरीके से निशाना लगाना चाहते हैं तो फिर लॉन्ग रेंज की गन्स ज्यादा बेहतर विकल्प रहेगी। इसके अलावा आप क्लोज और मिड रेंज में M1887, UMP या SCAR जैसी गन्स का उपयोग करके ज्यादा से ज्यादा हेडशॉट्स लगा सकते हैं।


1) ट्रेनिंग मोड में अभ्यास करें

अगर आपको लगातार बढ़िया तरह से हेडशॉट लगाने हैं तो फिर आपको ट्रेनिंग मोड में अभ्यास करना होगा। आप यहां डमी पर शूट करते हुए बेहतर तरीके से निशाने लगा पाएंगे और अपना निशाना जरूर सुधरेगा।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का खेलने का तरीका अलग रहता है।

Edited by Ujjaval E-Sports