Free Fire MAX में ग्लू वॉल्स को बेहतर तरीके से उपयोग करने के लिए 5 टिप्स और ट्रिक्स

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में ग्लू वॉल्स को काफी उपयोग किया जाता है। ग्लू वॉल्स को अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है और कुछ चीज़ों का ध्यान रखकर आप इसे अच्छी तरह से उपयोग कर सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में ग्लू वॉल्स को बेहतर तरीके से उपयोग करने के लिए 5 टिप्स और ट्रिक्स

5) 360⁰ ग्लू वॉल ट्रिक

youtube-cover
Ad

360⁰ ग्लू वॉल ट्रिक को Free Fire MAX में काफी उपयोग किया जाता है और इससे आप चारों ओर से कवर बना सकते हैं। इस ट्रिक के लिए आपको ग्लू वॉल लगाते समय क्राउच पोजीशन में रहते हुए रोटेट करना चाहिए।


4) ग्लू वॉल खत्म करने के बारे में नहीं सोचें

ग्लू वॉल को उसी समय ऊपर करें जब जरूरत हो (Image via TG DELETE/YouTube)
ग्लू वॉल को उसी समय ऊपर करें जब जरूरत हो (Image via TG DELETE/YouTube)

कई लोग ग्लू वॉल्स को फालतू में खत्म करते हैं। आपको हमेशा ही ग्लू वॉल्स को बचाकर रखना चाहिए और अंत तक आपके पास 2 या 3 वॉल्स होनी चाहिए। जब जरुरी हो, तब ही इसका इस्तेमाल करें।

Ad

3) डैमेज देने के तुरंत बाद ग्लू वॉल लगाएं

youtube-cover
Ad

अगर आप किसी पर हमला करते हैं तो फिर काफी ज्यादा संभावनाएं रहेंगी कि वो भी अपने ऊपर हमला कर सकता है। अगर आप खुली जगह में फाइट कर रहे हैं तो फिर हमला करते ही ग्लू वॉल को प्लेस करें। इससे आप डैमेज को रोक पाएंगे।


2) HUD सेटिंग्स से स्पीड बढ़ाएं

youtube-cover
Ad

कई लोग Free Fire MAX में बेहतर तरीके से ग्लू वॉल्स नहीं लगा पाते हैं। दरअसल, वो देरी से ग्लू वॉल्स को अप्लाई कर करते हैं। आपको अपने कंट्रोल और HUD सेटिंग्स में ग्लू वॉल के बटन को ऐसी जगह सेट करना चाहिए जहां आप तेजी से उसे अप्लाई कर पाएं।


1) पेट्स की ताकत से ग्लू वॉल्स की ताकत बढ़ाएं

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में Mr. Waggor, Beaston और Robo से ग्लू वॉल्स के मामले में फायदा होता है। Mr. Waggor की मदद से ग्लू वॉल्स बनती है वहीं Beaston से ग्लू वॉल फेंकने की रेंज बढ़ती है।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का खेलने का तरीका अलग रहता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications