Free Fire MAX में शॉटगन को सही तरह से उपयोग करने के लिए 5 सबसे बड़ी टिप्स

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में शॉटगन्स को काफी पसंद किया जाता है। यह क्लोज रेंज में उपयोग होती है और गेम में ढेरों अच्छी शॉटगन्स है। कई लोगों को शॉटगन्स का इस्तेमाल करने का अच्छा तरीका नहीं पता है। इसलिए इस आर्टिकल में 5 टिप्स के बारे में बात करेंगे जिनसे शॉटगन को उपयोग करने का तरीका बदल जाएगा।


Free Fire MAX में शॉटगन को सही तरह से उपयोग करने के लिए 5 सबसे बड़ी टिप्स

1) जंप शॉट का अभ्यास करें

youtube-cover

Free Fire MAX में जंप शो का उपयोग करके आप फायदा उठा सकते हैं। विरोधी इस चीज़ की उम्मीद नहीं करता है। इसके अलावा जंप करने से सिर पर निशाना लगने के चांस बहुत हद तक बढ़ जाते हैं।


2) शॉटगन की रेंज को नहीं भूलें

youtube-cover

शॉटगन की रेंज काफी कम होती है। इसी वजह से फाइट्स के दौरान ज्यादा दूर से निशाना लगाने का कोई अर्थ नहीं रहेगा। आपको क्लोज रेंज में आकर फिर शॉटगन से हमला करना चाहिए। यह एक बेहतर विकल्प माना जाएगा


3) कैरेक्टर कॉम्बिनेशन्स

youtube-cover

कैरेक्टर कॉम्बिनेशन्स का उपयोग करते हुए आप प्रदर्शन में सुधार सकते हैं। कई कैरेक्टर्स की ताकत को मिलाकर आप अपनी स्किल्स बढ़ा सकते हैं और शॉटगन को भी अच्छे से उपयोग कर सकते हैं।


4) फायर बटन को क्राउच पोजीशन में ड्रैग करें

youtube-cover

Free Fire MAX में ड्रैग शॉट का उपयोग कई लोग करते हैं। इससे निशाने में सुधार होता है और आपका प्रदर्शन बेहतर हो सकता है। इसके लिए क्राउच पोजीशन में बैठकर फायर बटन को नीचे खींचना होता है। इससे बेहतर तरीके से निशाना लगता है।


5) गन स्किन्स का उपयोग करें

youtube-cover

Free Fire MAX में गन स्किन्स से लुक्स के साथ ही स्टैट्स में सुधार होता है। अगर आप शॉटगन को बेहतर बनाना चाहते हैं तो फिर गन स्किन का उपयोग करना चाहिए। इससे रेंज और एक्यूरेसी में सुधार होता है।

नोट: सभी खिलाड़ियों का खेलने का तरीका अलग रहता है। इस आर्टिकल में लेखक ने सिर्फ अपनी राय दी है।