Free Fire में 40 कैरेक्टर्स मौजूद हैं। इसमें काफी सारे कैरेक्टर्स काफी फेमस हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी कैरेक्टर्स हैं जिन्हें उतना उपयोग नहीं किया जाता है और नजरअंदाज किया जाता है। उन कैरेक्टर्स से भी खिलाड़ियों को गेम में मदद मिल सकती है। इसलिए इस आर्टिकल में Free Fire के अंदर 5 सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें सभी के द्वारा नजरअंदाज किया जाता है।
Free Fire में 5 जबरदस्त कैरेक्टर्स जिन्हें 2021 में काफी नजरअंदाज किया जाता है
#1 - Kelly "the Swift"

Kelly को हाल ही में Kelly "the Swift" नाम से नया अपडेट दिया गया गया है। इसके पास Deadly Velocity नाम की ताकत है ,.इससे आप पहले शॉट पर 110% तक डैमेज रोक सकते हैं और यह 5 सेकंड्स तक रहता है।
#2 - Kapella

Kapella के पास हीलिंग आयटम्स को प्रभावशाली तरीके से इस्तेमाल करने की ताकत है। इसके साथ ही आप साथियों का HP लॉस भी 20% तक कम कर सकते हैं।
#3 - Steffie

Steffie की मदद से आप ग्रेंडेस का डैमेज 15% तक कम कर सकते हैं जबकि बुलेट्स का डैमेज 5% तक कम हो जाता है। अगर आप डिफेंसिव तरीके से खेलना पसंद करते हैं तो आपको इससे जरूर फायदा मिलेगा।
#4 - Shani

Shani से हर किल पर आर्मर की ताकत 10 तक बढ़ जाती है। लेवल बढ़ाने पर आपको और भी ज्यादा फायदा मिलता है। लेवल 3 की वेस्ट होने से HP लॉस भी कं होता है।
#5 - Alvaro

Alvaro के पास Art of Demolition नाम की ताकत है। इससे ग्रेनेड्स का डैमेज 6% तक बढ़ जाता है और डैमेज रेंज 7% तक बढ़ जाती है। लेवल बढ़ाने पर इस कैरेक्टर द्वारा आपको फायदा मिल सकता है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुनें हैं। कई लोगों को यह कैरेक्टर्स पसंद हो सकते हैं।)