Free Fire MAX में 5 तरीके जिनसे ज्यादा हेडशॉट्स लगाए जा सकते हैं

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई हेडशॉट लगाना चाहता है। इससे विरोधी के नॉक या किल होने के चांस बढ़ जाते हैं। हेडशॉट्स लगाना मुश्किल है लेकिन कुछ तरीकों से आप प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 5 तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे ज्यादा हेडशॉट्स लगाए जा सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में 5 तरीके जिनसे ज्यादा हेडशॉट्स लगाए जा सकते हैं

1) सेंसिटिविटी सेटिंग्स

Free Fire MAX में सेटिंग्स का अहम किरदार रहता है (Image via Garena)
Free Fire MAX में सेटिंग्स का अहम किरदार रहता है (Image via Garena)

सेंसिटिविटी सेटिंग्स ने बदलाव करके प्रदर्शन में सुधार किया जा सकता है। आप बीचे बताई गई सेटिंग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं:

Ad
  • जनरल: 100
  • रेड डॉट: 100
  • 2X स्कोप: 87
  • 4X स्कोप: 78
  • AWM स्कोप: 64
  • फ्री लुक: 100

2) हथियारों का विकल्प

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में हर रेंज के लिए अलग गन्स मौजूद है। अगर आप गलत गन्स का उपयोग करेंगे तो उतना फायदा नहीं मिलेगा। हेडशॉट्स लगाना तो दूर की बात है। अगर गन्स का गलत विकल्प चुना जाएगा तो फिर सही तरह से शरीर पर भी निशाना लगाना मुश्किल हो जाएगा।


3) सही स्कोप चुनें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में सको के चुनाव पर भी निशाना निर्भर करता है। अगर आपको सही निशाना लगाना है तो फिर गन के साथ अलग से स्कोप लगाने पर बेहतर विकल्प चुनना जरुरी है।


4) कैरेक्टर का चुनाव

कैरेक्टर का चुनाव अहम है (Image via Sportskeeda)
कैरेक्टर का चुनाव अहम है (Image via Sportskeeda)

Free Fire MAX में 40 से भी ज्यादा कैरेक्टर्स हैं। अगर हेडशॉट्स सही तरह से लगाने हैं तो खिलाड़ियों को ऐसे कैरेक्टर्स लेना चाहिए जिनसे फायदा मिले। ऐसे में D-bee और Rafael दोनों कैरेक्टर्स अच्छा विकल्प रहते हैं। Rafael से विरोधी का नॉक होने के बाद HP लॉस तेजी से होता है और स्नाइपर और मार्क्समैन का उपयोग करने पर आवाज नहीं आती।

Ad

5) ट्रेनिंग ग्राउंड

youtube-cover
Ad

खिलाड़ियों के लिए हेडशॉट्स लगाना काफी ज्यादा मुश्किल रहता है। हालांकि, अगर अभ्यास किया जाए तो फिर हेडशॉट्स लगाने का प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है। आप ट्रेनिंग ग्राउंड में खेल सकते हैं और सिर पर निशाना लगाने की कोशिश कर सकते हैं।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का खेलने का तरीका अलग रहता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications