Free Fire MAX में 5 तरीके जिनसे हेडशॉट प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई ज्यादा से ज्यादा हेडशॉट्स चाहता है क्योंकि सिर पर निशाना लगाने से गेम में आसानी से विरोधियों को नॉक किया जा सकता है। कुछ तरीके हैं जिनसे आप हेडशॉट्स की संख्या को बढ़ा सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में 5 तरीके जिनसे हेडशॉट प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है

5) HUD और सेंसिटिविटी सेटिंग्स

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में कंट्रोल सेटिंग्स का काफी अहम किरदार है। कई लोग गेम के साथ आए कंट्रोल्स से खेलते हैं लेकिन इससे उतना फायदा नहीं होता है। आपको हमेशा ही कंट्रोल्स में बदलाव करके अपने अनुसार सेट करना चाहिए। क्लॉ सेटिंग्स अच्छा विकल्प रहता है। इसके अलावा खिलाड़ियों को अपनी सेंसिटिविटी सेटिंग्स पर भी ध्यान देना चाहिए।


4) कैरेक्टर्स का उपयोग करके सुधर करें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में ऐसे कैरेक्टर्स हैं जिनका उपयोग करके आप एक्यूरेसी और रिकोईल कम कर सकते हैं। हेडशॉट्स लगाने में Laura, D-Bee और Dasha जैसे कैरेक्टर्स आपकी मदद कर सटके हैं। इनसे गन्स चलाने में फायदा होता है।


3) जंप हेडशॉट ट्रिक का उपयोग करें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में इस समय स्कोप-जंप टेक्निक काफी ज्यादा चल रही है और इससे आप हेडशॉट्स लगाने के चांस बढ़ा सकते हैं। आपको विरोधी के सामने जाते ही जंप करना है और फिर स्कोप खोलकर क्विक शॉट लगाने हैं। इससे सिर पर निशाना लगने के चांस ज्यादा रहेंगे।


2) क्राउच पोजीशन में अटैक करें

youtube-cover
Ad

शूट करते समय आपको अगर हेडशॉट्स लगाने के चांस बढ़ाने हैं तो फिर क्राउच पोजीशन सबसे बेहतर विकल्प रहती है। इससे गन ज्यादा स्थिर रहेगी और फिर आप सही तरह सिर पर निशाना लगा पाएंगे।


1) अभ्यास करें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में अभ्यास करना सबसे ज्यादा जरुरी है। अगर आप अपनी स्किल्स सुधारने में मेहनत करेंगे तो जरूर ही प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलेगा। आपको हर दिन थोड़ा समय ट्रेनिंग ग्राउंड में देकर हेडशॉट्स लगाने की कोशिश करनी चाहिए।

नोट: इस आर्टिकल में खेलने के तरीके को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है और सभी का तरीका अलग रहता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications