Free Fire MAX में K/D रेश्यो और जीत प्रतिशत बढ़ाने के लिए 5 सबसे अहम टिप्स

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई बेहतर प्रदर्शन करते हुए ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना चाहता है। हालांकि, अगर ज्यादा किल्स नहीं होंगे तो जीत का मजा नहीं आएगा। इसी वजह से जीत प्रतिशत के साथ ही किल/डेथ रेश्यो का भी अहम किरदार रहता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि किस तरह से दोनों चीज़ों में सुधार किया जा सकता है।

Ad

Free Fire MAX में K/D रेश्यो और जीत प्रतिशत बढ़ाने के लिए 5 सबसे अहम टिप्स

5) आपको हमेशा किल्स निकालकर ही किल होना

youtube-cover
Ad

कई बार खिलाड़ी मैच में हार जाते हैं और उन्हें एक भी किल नहीं मिलता है। इससे K/D रेश्यो पर असर पड़ता है और जीत प्रतिशत भी कम हो जाता है। इसी वजह से आपको हमेशा ही किल्स निकलने और ज्यादा समय तक बचे रहने की कोशिश करनी चाहिए। यह एक अच्छा विकल्प रहेगा।


4) हॉट ड्रॉप्स पर लैंड नहीं करें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में अगर आप ज्यादा समय तक सर्वाइव करेंगे तो जीत के चांस बढ़ जाएंगे। साथ ही आपके पास किल्स निकालने के काफी मौके आएंगे। इसी वजह से सेफ जगह पर लैंड करना जरुरी चीज़ है। अगर भीड़ वाली जगह होगी तो K/D रेश्यो नहीं बढ़ पाएगा और जीत के चांस भी कम होते जाएंगे।


3) लॉन्ग रेंज की फाइट्स बेहतर करें

youtube-cover
Ad

लॉन्ग रेंज में फाइट्स करना मुश्किल रहता है क्योंकि सही तरह से निशाना लगाना अहम चीज़ है। अगर आपको रिस्क लिए बिना अच्छा प्रदर्शन करना है तो फिर लॉन्ग रेंज में फाइट्स करें। इसके लिए स्नाइपर्स और मार्क्समैन गन का इस्तेमाल किया जाना सही चीज़ रहेगी।


2) विरोधियों की फाइट्स में इंटरफेयर करें

youtube-cover
Ad

अगर किल्स निकालना काफी ज्यादा मुश्किल हो रहा है तो फिर आपको दो टीमों की फाइट्स में दखल देना चाहिए और वहां से किल्स निकालने चाहिए। इससे किल प्रतिशत बढ़ता है और जीत के चांस भी बढ़ जाते हैं।


1) अगर ज्यादा मुश्किलें हो रही है तो फाइट्स से निकलना चाहिए

youtube-cover
Ad

अगर किल रेश्यो बढ़ाना है तो फिर कई चीज़ों का ध्यान रखना पड़ता है। अगर आप मुश्किल परिस्थिति में पड़ गए हैं और बचकर निकलना संभव है तो फिर आपको दूसरा विकल्प चुनना चाहिए। आप आगे सर्वाइव कर सकते हैं और बाद में फाइट्स ले सकते हैं।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का खेलने का तरीका अलग रह सकता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications