Free Fire MAX में 5 तरीके जिनसे K/D रेश्यो बढ़ाया जा सकता है 

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में K/D रेश्यो का काफी ज्यादा महत्व है। हर कोई अन्य प्लेयर की ID देखकर बता सकता है कि वो किस तरह का कैरेक्टर है। इसमें K/D रेश्यो पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाता है। कई लोगों को इसे बढ़ाने का तरीका नहीं पता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे K/D रेश्यो को Free Fire MAX में बढ़ाया जा सकता है।

Ad

Free Fire MAX में 5 तरीके जिनसे K/D रेश्यो बढ़ाया जा सकता है

1&2) सेंसिटिविटी सेटिंग्स और HUD कंट्रोल्स

youtube-cover
Ad

सेंसिटिविटी सेटिंग्स से मूवमेंट पर फर्क पड़ता है और इसी वजह से अगर यह सही रहेगी तो सफलतापूर्वक किल्स होंगे। आप इन सेटिंग्स को अप्लाई कर सकते हैं:

  • जनरल: 75-90
  • रेड डॉट: 70-80
  • 2x स्कोप: 65-80
  • 4x स्कोप: 75-80
  • स्नाइपर स्कोप: 40-50
  • फ्री लुक: 15-30

साथ ही कंट्रोल्स पर भी चीज़ें निर्भर करती है। आप क्लॉ सेटिंग्स को अप्लाई कर सकते हैं। इससे आपको खेलने में आसानी होगी और ज्यादा किल्स कर पाएंगे।


3&4) हथियार और कैरेक्टर्स

इन दोनों चीज़ों से फर्क पड़ता हy (Image via Garena)
इन दोनों चीज़ों से फर्क पड़ता हy (Image via Garena)

Free Fire MAX में ढेरों तरह के हथियार हैं। अगर आप आक्रमक खेलते हैं तो फिर ऐसे हथियार रखें, जिनका रेट ऑफ फायर और डैमेज ज्यादा हो। साथ ही कई कैरेक्टर्स हैं, जो फाइट्स में बहुत मदद कर सकते हैं। इन दोनों का सही तरह से उपयोग करके K/D रेश्यो बढ़ाया जा सकता है।,

Ad

5) खुले में रश नहीं करें

youtube-cover
Ad

K/D रेश्यो बढ़ाने के लिए आक्रमक खेलना जरुरी है लेकिन कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए। इसमें से एक खुले में रश करना है। अगर आप खुले में अटैक करने जाएंगे, तो विरोधियों के पास आपको मारने के बहुत ही अच्छा मौका रहेगा। इसी वजह से आपको हमेशा ही TPP का फायदा उठाना चाहिए और समय आने पर अटैक करना चाहिए।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने खेलने के तरीके को लेकर अपनी राय दी है। सभी की पसंद और तरीका जरूर अलग और अनोखा रह सकता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications