Free Fire MAX में 5 तरीके जिनसे जीत प्रतिशत को बढ़ाया जा सकता है

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना चाहता है। इसके लिए आपको हमेशा ही बढ़िया प्रदर्शन करते हुए कुछ चीज़ों पर मुख्य रूप से ध्यान देना चाहिए। इस आर्टिकल में हम 5 तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे जीत प्रतिशत को बढ़ाया जा सकता है।


Free Fire MAX में 5 तरीके जिनसे जीत प्रतिशत को बढ़ाया जा सकता है

5) अच्छे टीम मेट्स के साथ खेलें

youtube-cover

Free Fire MAX में बेहतर तलमल और सपोर्ट से प्रदर्शन में सुधार किया जा सकता है। अगर टीममेट्स के पास स्किल्स है और वो लगातार साथियों को सपोर्ट करते हैं तो फिर जीत के चांस काफी तेजी से बढ़ जाते हैं।


4) सोच-समझकर खेलें

youtube-cover

Free Fire MAX में मैचों के दौरान हमेशा ही सोच-समझकर खेलें। कई लोग बिना सोचे समझे रश कर देते हैं और एक जगह से दुरी जगह रोटेट करते हैं। इससे नुकसान हो सकता है। हमेशा ही स्ट्रैटिजी बनाकर आपको आगे बढ़ना चाहिए।


3) रिकोईल और स्कोप का अभ्यास करें

youtube-cover

गन्स को सही तरह से उपयोग करने से Free Fire MAX में काफी फर्क पड़ता है। अगर आप रिकोईल कम कर लेंगे तो एक ही जगह निशाना लगते रहेगा। हर एक स्कोप से आपको अभ्यास करते हुए रिकोईल कम करने की कोशिश करनी चाहिए।


2) हॉट-ड्रॉप्स पर लैंड नहीं करें

youtube-cover

हॉट-ड्रॉप पर लैंड करने से रिस्क रहता है क्योंकि ढेरों प्लेयर्स लैंड करते हैं। इसी वजह से हमेशा अंत तक सर्वाइव करने के चांस खत्म हो जाते हैं। इससे जीत प्रतिशत पर असर पड़ता है। खिलाड़ियों को किसी शांत जगह पर लैंड करते हुए सर्वाइव करने का प्रयास करना चाहिए।


1) किल्स के लिए लालची नहीं बनें

youtube-cover

K/D बढ़ाने के लिए कई लोग लालची बन जाते हैं और अकेले ही किल्स करने के लिए चले जाते हैं। साथ ही हड़बड़ी करते हैं। आपको यह गलती नहीं करना चाहिए और किल्स के पीछे भागने के बजाय अंत तक सर्वाइव करने की कोशिश करनी चाहिए।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है और सभी का खेलने का तरीका काफी ज्यादा अलग है।

Edited by Ujjaval E-Sports