Free Fire MAX में हॉट ड्रॉप्स पर लैंड करके बचना काफी ज्यादा मुश्किल है। कई लोग 1v4 खेलना पसंद करते हैं और मुख्य जगहों पर लैंड करते हैं। इस आर्टिकल में हम 5 टिप्स के बारे में बात करेंगे जिनसे 1v4 परिस्थिति में हॉट ड्रॉप्स पर अपना प्रदर्शन बेहतर होगा।
Free Fire MAX में 5 तरीके जिनसे हॉटड्रॉप्स पर 1v4 फाइट्स के दौरान जीत दर्ज की जा सकती है
5) दो टीमों के बीच लैंड नहीं करें
शुरुआत में एलिमिनेट होने से बचने के लिए हमेशा कोशिश करें कि दो टीमों के बीच आपकी लैंडिंग नहीं हो। वो सभी खिलाड़ी मिलकर पहले आपको निशाना बना सकते हैं। हमेशा हॉट ड्रॉप के एक हिस्से में लैंड करें।
4) ऊँची जगह पर लैंड करें
Free Fire MAX में अगर आप अकेले पूरी टीम के खिलाफ हैं तो फिर ऊंची जगह पर जाने की कोशिश करें। इससे आपको अच्छा एंगल मिलेगा और विरोधी भी आसानी से स्पॉट हो जाएंगे। इसी वजह से आपको ऊंची जगह पर रहने का प्रयास करना चाहिए।
3) कवर लेकर चलें
सोलो खेलने पर हमेशा कवर में रहना जरुरी है। अकेले खेलने पर नॉक नहीं बल्कि पूरी तरह एलिमिनेट होते हैं। इसी वजह से कवर में रहते हुए आगे बढ़ना चाहिए। इससे आप खुद को बचा सकते हैं और विरोधी पर शॉट्स ले सकते हैं।
2) विरोधी को किल करने में झिझकें नहीं
कई बार सामने पूरी टीम रहती है और इसी वजह से विरोधी किल करने डर लगता है क्योंकि इन सभी सुपरस्टार्स की ओर से हमला हो सकता है। हालांकि, अगर मौका मिल रहा है तो आपको नॉक और किल्स निकालने चाहिए। बाद में आप उस जगह से निकल सकते हैं।
1) रोटेट करते रहें
Free Fire MAX में कई बार फाइट्स होती है और आपको उनसे बचना रहता है। इसी वजह से कई खिलाड़ी कैंप करने लग जाते हैं। इससे अच्छा विकल्प यह रहेगा कि आप रोटेट करते हुए दूसरी जगह पर चले जाएं।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का खेलने का तरीका थोड़ा अलग रहता है।)
