Free Fire MAX में क्लैश स्क्वाड मोड को पसंद किया जाता है। हर कोई इस मोड में बेहतर प्रदर्शन करके जीत दर्ज करने की कोशिश करता है। क्लैश स्क्वाड मोड में कई बार खिलाड़ी जीत नहीं पाते हैं लेकिन आप कुछ चीज़ों में सुधार करके जीत दर्ज कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 तरीकों को बारे में बात करेंगे जिनसे आप क्लैश स्क्वाड मोड में ज्यादा मैच जीत सकते हैं।
Free Fire MAX में 5 तरीके जिनसे क्लैश स्क्वाड मोड में ज्यादा मैचों में जीत दर्ज कर सकते हैं
5) पेट्स को इग्नोर नहीं करें

कई लोग Free Fire MAX में पेट्स का उतना उपयोग नहीं करते हैं। हालांकि, इस पेट्स का उपयोग करके फर्क पड़ता है। कुछ पेट्स ऐसे हैं जिनसे आपको जरूर ही फायदा मिल सकता है। आप Rockie, Beaston और Ottero समेत कई पेट्स हैं जो उपयोगी रह सकते हैं।
4) ग्रेनेड्स का सही तरह से उपयोग करें
Free Fire MAX में क्लैश स्क्वाड मोड में ग्रेनेड्स और ग्लू वॉल्स का उपयोग कर सकते हैं। इससे आप कवर बना सकते हैं। साथ ही ग्रेनेड्स से विरोधियों को डैमेज दे सकते हैं। यह चीज़ फायदा कराएगी।
3) कैरेक्टर्स और कॉम्बिनेशंस का अहम किरदार रहता है

पुरा की रह ही Free Fire MAX में कैरेक्टर्स का उपयोग करने से मदद मिलती है। इन कैरेक्टर्स की ताकत से फायदा मिलता है और जीत दर्ज करने के चांस बढ़ जाते हैं। K, Alok और Dimitri काफी अच्छे विकल्प हैं। इसके अलावा Jota, Jai, Hayato, Shirou और Moco का भी उपयोग किया जा सकता है।
2) तालमेल जरुरी है
Free Fire MAX के क्लैश स्क्वाड मोड में अच्छा तालमेल होना जरुरी है। अगर आप साथियों की अलग-अलग मौकों पर मदद नहीं करेंगे तो जीत के चांस कम होते जाएंगे। इसी कारण आपको अपने साथियों की जरूरत आपने पर मदद करनी होगी।
1) हर राउंड में संतुलन बनाए रखें
आपको हर राउंड में एक तरह से नहीं खेलना चाहिए। अगर आपका शुरुआती राउंड्स में पलड़ा भारी रहता है तो फिर आप आक्रमक तरीके से खेलकर जीत के करीब जा सकते हैं। अगर विरोधियों का पलड़ा भारी है तो फिर सोच-समझकर खेलना होगा।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का खेलने का तरीका काफी ज्यादा अलग रह सकता है।