6 GB रैम वाले फोन के लिए Free Fire MAX में सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Best Sensitivity Settings for 6 GB Ram Phones: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में अलग-अलग तरह के हथियार मौजूद हैं। रिकोईल पर कंट्रोल करते हुए प्रदर्शन में बढ़ोतरी हो सकती है। नए खिलाड़ियों को अमूमन गन चलाने में दिक्कत आती है और वो स्थिरता नहीं बना पाते हैं।

Ad

उनके लिए सेंसिटिविटी सेटिंग्स में बदलाव फायदा करा सकता है क्योंकि स्क्रीन की मूवमेंट पर फर्क पड़ता है। हर एक डिवाइस के अनुसार सेटिंग अलग हो सकती है। 6 GB RAM वाले फोन के लिए सेंसिटिविटी सही होनी जरुरी है। इस आर्टिकल में हम उस स्टोरेज के फोन के लिए अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स पर नज़र डालेंगे।


6 GB रैम वाले फोन के लिए Free Fire MAX में सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स

सेंसिविटी सेटिंग से रिकोईल और रिफ्लेक्स पर फर्क पड़ता है। नीचे सेंसिटिविटी सेटिंग्स की जानकारी है:

  • जनरल: 100
  • रेड डॉट: 59
  • 2X स्कोप: 52
  • 4X स्कोप: 40
  • AWM स्कोप: 36
  • फ्री लुक: 80

आप नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करके सेंसिटिविटी सेटिंग्स में बदलाव कर सकते हैं:

  • Free Fire MAX को अपने फोन पर खोलें और लोडिंग स्क्रीन के खुलने का इंतजार करें।
  • आपको सेटिंग्स के बटन पर क्लिक करना है।
  • मेनू टैब खुल जाएगा और आपको सेंसिटिविटी के विकल्प को चुनें।
  • आपको सेटिंग को अप्लाई करना है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने सेंसिटिविटी को लेकर अपनी राय दी है।)


नई सेंसिटिविटी में खुद को कैसे ढालें?

youtube-cover

Free Fire MAX में नई सेंसिटिविटी सेटिंग को अप्लाई करने के बाद आपको दिक्कत हो सकती है। हालांकि, आपको धीरे-धीरे इसकी आदत लग जाती है और फिर आप सही तरह से हेडशॉट लगा पाएंगे। हेडशॉट लगाने के लिए पहले शरीर को निशाना बनाएं और फिर निशाने को धीरे-धीरे ऊपर करें। जैसे ही क्रॉसहेयर सिर के करीब आएगा, तो शॉट लगाएं। शुरुआत में इस ट्रिक में आपको दिक्कत आएगी लेकिन बाद में आपको इससे बहुत हद तक फायदा हो सकता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications