6 जबरदस्त पेट्स जो Free Fire India में रिलीज के साथ जरूर आएंगे

Free Fire India Image Credit ff.garena.com
Free Fire India Image Credit ff.garena.com

Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) की रिलीज डेट का हर कोई इंतजार कर रहा है। भारत के लिए खास वर्जन को लाया जाना काफी बेहतरीन चीज़ है। इस गेम से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कुछ जबरदस्त चीज़ें जरूर गेम में शामिल हो सकती है। अपने गूगल प्ले स्टोर पेज से कुछ पेट्स की एंट्री पर डेवलपर्स ने एक तरह से मुहर लगा दी है। दरअसल, गेम से जुड़ी तस्वीरों में 6 पेट्स नज़र आ रहे हैं और इससे साफ है कि इनकी भारतीय वर्जन में एंट्री होगी। इस आर्टिकल में हम 6 पेट्स के बारे में बात करेंगे, जो Free Fire India में जरूर आने वाले हैं।

Ad

Free Fire India में 6 पेट्स जो जरूर रिलीज के बाद देखने को मिलेंगे

1- Hoot

youtube-cover
Ad

Hoot पेट के पास Far-Sighted नाम की ताकत है। इसकी मदद से आयटम्स की रेंज और स्किल्स को बढ़ा सकते हैं। साथ ही इसका कूलडाउन भी नहीं है।

2- Finn

Finn पेट अच्छा विकल्प है
Finn पेट अच्छा विकल्प है

Finn पेट का लुक तगड़ा है और इसके पास Dash Splash नाम की ताकत है। अगर आपका कोई साथी नॉक या एलिमिनेट होता है, तो आपकी मूवमेंट स्पीड बढ़ जाती है।

Ad

3- Zasil

youtube-cover
Ad

Zasil पेट के पास Extra Luck नाम की ताकत है। जब भी आप इन्हेलर, मेडकिट या रिपेयर किट का इस्तेमाल करते हैं, तो इस पेट की मदद से आपके पास एक अधिक हेल्थ आयटम पाने का मौका रहता है।

4- Agent Hop

youtube-cover
Ad

Agent Hop के पास Bouncing Bonus नाम की ताकत है। जब-जब ज़ोन छोटा होगा, इस कैरेक्टर की मदद से आपको EP मिलेगी।

5- Rockie

youtube-cover
Ad

Rockie पेट की Stay Chill ताकत का इस्तेमाल करके आप किसी भी कैरेक्टर की एक्टिव स्किल के कूलडाउन को कम कर सकते हैं। आक्रमक प्लेयर्स के लिए यह पेट अच्छा विकल्प है।

6- Mr Waggor

Free Fire India में पेट (Image Via Garena)
Free Fire India में पेट (Image Via Garena)

Mr Waggor के पास Smooth Gloo नाम की ताकत है। आपको क्लैश स्क्वाड मोड में इसकी मदद से ग्लो वॉल मिलती है। बैटल रॉयल मोड में भी इससे फायदा होता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications