Free Fire Max में नेक्स्ट (OB39) अपडेट को रिलीज करने की संभावित तारीख, न्यू एडवांस सर्वर और अन्य छोटी-बड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पर एक नजर

OB39 अपडेट को रिलीज करने की संभावित तारीख (Image via Garena)
OB39 अपडेट को रिलीज करने की संभावित तारीख (Image via Garena)

Guide : Free Fire Max में गरेना के डेवेलपर द्वारा हर दो महीने में न्यू फीचर्स और रिवार्ड्स के साथ में लेटेस्ट OB अपडेट को जोड़ा जाता है। 2023 में गेम का सबसे पहला अपडेट OB38 था, जो जनवरी 2023 में जोड़ा गया था।

Ad

Free Fire Max में नेक्स्ट OB39 अपडेट कुछ ही दिनों के अंदर लाइव प्रस्तुत होने वला है। अपडेट से पहले गरेना एडवांस सर्वर को रिलीज करते हैं जिसके माध्यम अनुसार नए फीचर्स का टेस्ट किया जाता है। खैर, इस आर्टिकल में हम अपडेट की पूरी जानकारी देखने वाले हैं।


Free Fire Max में नेक्स्ट (OB39) अपडेट को रिलीज करने की संभावित तारीख, न्यू एडवांस सर्वर और अन्य छोटी-बड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पर एक नजर

क्लैश स्क्वाड सीजन 17, 22 मार्च को समाप्त होगा (Image via Garena)
क्लैश स्क्वाड सीजन 17, 22 मार्च को समाप्त होगा (Image via Garena)

Free Fire Max में नेक्स्ट OB39 अपडेट की संभावित रिलीज तारीख की जानकारी पिछले अपडेट के अनुसार प्रिडिक्ट की जाती है। पेच अपडेट पूरी तरह से क्लैश स्क्वाड रैंक सीजन पर निर्भर करता है।

Ad

वर्तमान में गेम के अंदर चल रहे क्लैश स्क्वाड सीजन 17, 22 मार्च 2023 तक रनिंग पर है। अब गरेना के डेवेलपर OB39 का पेच अपडेट 21 या 22 मार्च को रिलीज कर सकते हैं।

पेच अपडेट के पुरे दिन सर्वर को ऑफलाइन माध्यम पर पेश कर दिया जाएगा। क्योंकि, इस दौरान डेवेलपर बग्स, ग्लिच और न्यू कंटेंट को गेम के अंदर जोड़ते हैं। इस वजह से मेंटेनेंस ब्रेक जोड़ दिया जाता है और कोई भी गेमर्स फ्री फायर मैक्स गेम को एक्सेस नहीं कर सकता है।


Free Fire Max में OB39 अपडेट के एडवांस सर्वर का रजिस्टर कैसे कर सकते हैं?

स्टेप 1: प्लेयर्स को एडवांस सर्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। डायरेक्ट जाने के लिए यहां पर टच करें।

स्टेप 2: लॉगिन करने के लिए स्क्रीन पर विकल्प दिख जाएंगे। जैसे फेसबुक और गूगल आदि। प्लेयर्स इन अकाउंट का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं। अगर किसी अन्य एकाउंट का उपयोग करते हैं तो स्क्रीन पर एरर देखने को मिल जाएगा

नोट : अगर आपके पास में गिस्ट अकाउंट है। वो प्लेयर्स तुरंत उसे फेसबुक और गूगल में लिंक कर सकते हैं।

स्टेप 3: हालांकि, लॉगिन होने के बाद में ईमेल आईडी के अनुसार एक्टिवेट करें।

स्टेप 4: ज्वाइन बटन पर टच करके एडवांस सर्वर की प्रोफाइल को सेट करें।

स्टेप 5: गेमर्स OB39 एडवांस सर्वर की ऐप को डाउनलोड करके समय और तारीख के अनुसार एक्सेस करें।

एडवांस सर्वर की आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद में डेवेलपर के द्वारा चुनिंदा प्लेयर्स को एक्टिवेशन कोड प्रदान किया जाता है। उस कोड के माध्यम से एडवांस सर्वर की APK को एक्सेस कर सकते हैं। ये एडवांस सर्वर 10 मार्च 2023 से 16 मार्च 2023 तक लाइव प्रस्तुत होगा।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications