Free Fire Max में V-बैज की रिक्वायरमेंट और फायदे पर एक नजर

v-badge की रिक्वायरमेंट और फायदे (Image via Garena)
v-badge की रिक्वायरमेंट और फायदे (Image via Garena)

GUIDE : Free Fire Max विश्व का लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है जिसे करोड़ों खिलाड़ियों के द्वारा एंड्रॉइड और iOS डिवाइस पर खेला जाता है। इसमें खिलाड़ियों को एक्सपेंसिव और कॉस्मेटिक फीचर्स मिल जाते हैं। डेवेलपर हर दो महीने में लेटेस्ट अपडेट जोड़ते हैं जिसमें आकर्षित करने वाले फीचर्स देखने को मिलते हैं।

Ad

गरेना फ्री फायर मैक्स में OB25 अपडेट में डेवेलपर ने स्पेशल V-बैज को जोड़ा गया था। गेमर्स आसानी से वी-बैज की रिक्वायरमेंट को पूरी करके पार्टनर प्रोग्राम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में V-बैज की रिक्वायरमेंट और फायदे पर एक नजर डालने वाले हैं।


Free Fire Max में V-बैज की रिक्वायरमेंट और फायदे पर एक नजर

Garena Free Fire Max में काफी समय से V-बैज को सभी प्लेयर्स पाने का प्रयास कर रहे हैं। क्योंकि, इस बैज के खिलाड़ियों को अनेक फायदेमंद मिलते हैं। इस बैज को खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर, यूट्यूबर और गेमर्स के लिए बनाया गया है।

कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर्स इस बैज को आसानी से प्राप्त कर लेते हैं। क्योंकि, वो पहले से रिक्वायरमेंट को संतुष्ट कर लेते हैं और पार्टनर प्रोग्राम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर देते हैं। यहां पर रिक्वायरमेंट और बेनिफिट्स की जानकारी दी गई है:

रिक्वायरमेंट

  • यूट्यूब चैनल पर 100K सब्सक्राइबर्स होने चाहिए।
  • आखिरी 30 दिन में कुल 80% कंटेंट फ्री फायर मैक्स का होना चाहिए।
  • 30 दिन में चैनल पर कम-से-कम 300K व्यूज होना चाहिए।
  • चैनल पर खिलाड़ियों के क्वालिटी वाला कंटेंट होना चाहिए।
  • बढ़िया, आकर्षक और अनोखा कंटेंट होना अपलोड होना चाहिए, जो प्राइवसी और पॉलिसी को हार्म नहीं करता हो।
  • इस कार्य को प्लेयर्स पैशन की तरह फॉलो करें।

फायदे

  • गेम के अंदर मुफ्त इनाम और कस्टम रूम कार्ड के साथ डायमंड्स मिलते हैं।
  • यूजर्स को एडवांस सर्वर का एक्सेस मिलेगा।
  • सोशल मिडिया एकाउंट पर V-बैज का लोगो मिलेगा।
  • गिव-वे के कोड्स मिलते हैं।
  • गेमर्स आसानी से टीम के साथ बातचीत कर सकते हैं।
  • ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट में जुड़ने का अनोखा फीचर्स मिलता है।
  • एक्सक्लूसिव मर्चेंडिश मिलने वाली है।
  • आधिकारिक टीम से बातचीत करने का मौका मिलता है।

रिक्वायरमेंट के बाद में पार्टनर प्रोग्राम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की पूरी जानकारी के लिए यहां क्लीक करें।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications