Free Fire Max में OB39 अपडेट में शामिल होने वाले फीचर्स पर एक नजर

OB39 अपडेट में शामिल होने वाले फीचर्स पर एक नजर (Image via Garena)
OB39 अपडेट में शामिल होने वाले फीचर्स पर एक नजर (Image via Garena)

OB39 FEATURES : Garena Free Fire Max में कुछ दिनों के अंदर OB39 का लेटेस्ट अपडेट पेश होने वाला है। क्योंकि, डेवेलपर के द्वारा एडवांस सर्वर रिलीज कर दिया गया है जो 10 मार्च 2023 से 16 मार्च 2023 तक रनिंग पर है। गेमर्स एक्टिवेशन कोड के माध्यम अनुसार गेम के अंदर शामिल होने वाले न्यू फीचर्स और रिवार्ड्स की जानकारी ले सकते हैं।

डेवेलपर हर दो महीनों के अंदर न्यू अपडेट जोड़ते हैं, जो खिलाड़ियों के गेमिंग अनुभव को बढ़ावा देता है। गेम के अंदर OB39 अपडेट 23 मार्च 2023 से 25 मार्च 2023 के मध्य में रिलीज किया जाएगा। खैर, इस आर्टिकल में हम एडवांस सर्वर के दौरान रिवील हुए फीचर्स पर एक नजर डालने वाले है।


Free Fire Max में OB39 अपडेट में शामिल होने वाले फीचर्स पर एक नजर

मैप्स में बदलाव

youtube-cover

Free Fire Max में एडवांस सर्वर के अनुसार Bermuda मैप में बदलाव हुआ है। स्नाइपर टावर्स के टॉप आधार पर बदलाव हुआ है।

दूसरा बदलाव लैंडिंग स्पॉट Pochinok और Mill पर हुआ है। इस जगह पर वुडेन ब्लॉक्स का उपयोग करके कवर किया गया है।

तीसरा एडजस्टमेंट ग्लू वॉल है। अब गेमर्स ग्लू वॉल पर नहीं चढ़ सकते हैं। ये खिलाड़ियों के लिए काफी बड़ा झटका है जो उनको परेशानी दे सकता है।


स्ट्रीमर्स के लिए रिकॉर्डिंग विकल्प जोड़ा गया है

रिकॉर्डिंग विकल्प (Image via Garena)
रिकॉर्डिंग विकल्प (Image via Garena)

इस लेटेस्ट अपडेट में गरेना के डेवेलपर ने रिकॉर्डिंग का फीचर्स जोड़ा है। खासतौर पर यह बटन स्ट्रीमर्स को काफी फायदा दिला सकता है। गेमर्स को लिस्ट में न्यू लॉबी रिकॉर्डिंग का फीचर्स जोड़ा हुआ दिख जाएगा।


सुपर-रिवाइवल टोकन

सुपर रिवाइवल टोकन का विकल्प खिलाड़ियों को वेंडिंग मशीन में दिखाई देगा। अगर सुपर-रिवाइवल टोकंस की मदद से टीममेट्स को रिवाइव करते हैं। वो UMP, लेवल 2 वेस्ट्स और हेलमेट के साथ रिवाइव होगा।


कालाहारी मैप में न्यू लैंडिंग स्पॉट जोड़ा गया है

कालाहारी मैप में न्यू लैंडिंग स्पॉट जोड़ा गया है (Image via Garena)
कालाहारी मैप में न्यू लैंडिंग स्पॉट जोड़ा गया है (Image via Garena)

कालाहारी मैप में बदलाव किया गया है। लैंडिंग स्पॉट के नाम का बदलाव हुआ है। जैसे The Maze, Confinement, Old Hampton और Foundation आदि।


न्यू कैरेक्टर – Alvaro “Rageblast”

youtube-cover

Alvaro नाम का न्यू ब्रांड कैरेक्टर जोड़ा गया है। इसमें स्प्लिट्ज़ ब्लिट्ज नाम की अनोखी पैसिव ताकत है। जब ग्रेनेड्स को फोड़ने की बात आती है। ये उसमें विशेषज्ञ है। ये ग्रेनेड्स को तीन पार्ट्स में थ्रो कर सकता है। हर पार्ट में 30 प्रतिशत का डैमेज होता है


कैरेक्टर की लेवल-अप करने का विकल्प रिमूव किया गया है

Free Fire Max में OB39 अपडेट के अंदर खिलाड़ियों को सभी कैरेक्टर्स की एक ही लेवल देखने को मिलने वाली है। क्योंकि, इस लेटेस्ट अपडेट में लेवल-अप का फीचर्स रिमूव कर दिया गया है।


न्यू करैक्टर – Orion

youtube-cover

Free Fire Max में OB39 अपडेट में खिलाड़ियों Orion नाम का न्यू कैरेक्टर मिलने वाला है। इसमें ताकतवर क्रिमसन क्रश नाम की पैसिव ताकत मिलने वाली है। ये 300 क्रिमसन एनर्जी से EP को रिप्लेस करता है।