Ajjubhai aka Total Gaming Yearly Earning: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) के कई सारे कंटेंट क्रिएटर्स मौजूद हैं। इसी बीच Total Gaming को सबसे बड़ा गेमिंग यूट्यूब चैनल माना जाता है। इस चैनल को Ajjubhai चलाते हैं और उन्हें फैंस द्वारा काफी जयदा प्यार मिलता है। कई लोगों के मन में सवाल होगा कि वो अपने चैनल से कितनी कमाई कर लेते होंगे। इस आर्टिकल में हम Ajjubhai की सालाना कमाई, चैनल और Free Fire MAX लेवल के बारे में बात करेंगे।
Ajjubhai (Total Gaming) की सालाना कमाई, यूट्यूब चैनल और Free Fire MAX लेवल
Free Fie MAX ID, लेवल और टाइटल्स
![Ajjubhai (Image via Garena/Screenshot)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/07/159f4-17214601784943-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/07/159f4-17214601784943-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/07/159f4-17214601784943-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/07/159f4-17214601784943-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/07/159f4-17214601784943-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/07/159f4-17214601784943-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/07/159f4-17214601784943-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/07/159f4-17214601784943-1920.jpg 1920w)
Ajjubhai की Free Fire MAX ID 451012596 है और वो 75 लेवल पर हैं। अभी उनका IGN Ajjubhai94 है। वो Survivors नाम की गिल्ड के लीडर भी हैं। Ajjubhai को अभी तक अपनी ID पर 784 लाइक मिले हैं और सीजन 40 की रैंक लिस्ट में 1433 पर थे।
सालाना कमाई
Social Blade के अनुसार Ajjubhai की सालाना कमाई 275.9 हजार डॉलर्स से लेकर 4.4 मिलियन डॉलर्स के बीच है। इसे अगर भारतीय करेंसी के हिसाब से देखा जाए तो, वो 2 करोड़ 30 हजार रूपये से लेकर 36 करोड़ 83 लाख तक कमाते हैं। अगर हर महीने की कमाई की बात करें, तो वो 23 हजार से लेकर 367.8 हजार डॉलर्स के बीच कमाते हैं, जो भारतीय रुपयों में 19 लाख 25 हजार से लेकर 3 करोड़ 7 लाख रूपये के बीच है। आपको बता दें कि यह कमाई सिर्फ अनुमानित है और खुद Ajjubhai ने इसके बारे में नहीं बताया है।
यूट्यूब चैनल
Ajjubhai असल में Total Gaming नाम एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं। उनके चैनल पर अभी 42.6 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और वो 505 वीडियो डाल चुके हैं। हाल के समय में उन्होंने कम वीडियो पोस्ट करना शुरू किया है। उनके अपना यह चैनल 9 अक्टूबर 2018 को तैयार किया था। वो अभी तक 4.3 बिलियन व्यूज हासिल कर चुके हैं। आप यहां क्लिक करके उनके चैनल पर जा सकते हैं।