Free Fire MAX के नए Anitta कैरेक्टर को लेकर उपलब्ध पूरी जानकारी

Free Fire MAX के ब्राजील वर्जन का कैरेक्टर (Image via Sportskeeda)
Free Fire MAX के ब्राजील वर्जन का कैरेक्टर (Image via Sportskeeda)

Free Fire MAX में ढेरों शानदार कैरेक्टर्स हैं। कुछ कैरेक्टर्स फेमस सेलिब्रिटी सुपरस्टार्स पर भी आधारित हैं। कुछ समय पहले ही ब्राजील के सर्वर पर Larissa de Macedo Machado के साथ पार्टनरशिप की गई है और इस ब्राजीलियन सिंगर का स्टेज नेम Anitta है। उनसे जुड़ा कैरेक्टर अभी सिर्फ ब्राजील के सर्वर पर लाया गया है और आगे जाकर यह सभी सर्वर्स पर आ सकता है। इस आर्टिकल में हम इस कैरेक्टर को लेकर बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX के ब्राजील सर्वर पर आए Anitta कैरेक्टर को लेकर जानकारी

यह मुफ्त में मिल रहा है (Image via Garena)
यह मुफ्त में मिल रहा है (Image via Garena)

Garena ने कई सारे इवेंट्स को ब्राजीलियन स्टार के साथ कोलैबरेशन के दौरान जोड़ा है। Anitta के कैरेक्टर का इन-गेम नेम A-Patroa है और इसे वहां के खिलाड़ी लॉगिन रिवार्ड के रूप में मुफ्त में हासिल कर सकते हैं।

Ad
यह बंडल आगे भी उपलब्ध रहेगा via Garena)
यह बंडल आगे भी उपलब्ध रहेगा via Garena)

इसी के साथ A-Patroa का खास Sound Crafter बंडल भी लाया गया है और इसमें यह चीज़ें हैं:

Ad
  • Sound Crafter (टॉप)
  • Sound Crafter (बॉटम)
  • Sound Crafter (जूते)
  • Sound Crafter (मास्क)
  • 900x यूनिवर्सल फ्रैग्मेंट्स

Free Fire MAX में A-Patroa कैरेक्टर

Free Fire MAX में A-Patroa कैरेक्टर (Image via Garena)
Free Fire MAX में A-Patroa कैरेक्टर (Image via Garena)

Free Fire MAX में A-Patroa के पास उतनी अनोखी ताकत नहीं है। खिलाड़ी के साथ 4 स्किल स्लॉट्स हैं और इसमें अन्य कैरेक्टर्स को जोड़कर बढ़िया कैरेक्टर कॉम्बिनेशन बनाया जा सकता है। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि यह कैरेक्टर मुख्य वर्जन पर कब आएगा लेकिन OB34 वर्जन का कुछ हफ्तों बाद होगा और फिर नया अपडेट आएगा।

इसी दौरान Free Fire MAX में इस कैरेक्टर को जोड़ा जा सकता है। शुरुआत में इस कैरेक्टर को मुफ्त में दिया जा सकता है लेकिन बाद में यह स्टोर में डायमंड्स के बदले उपलब्ध हो सकता है। यह कैरेक्टर सही मायने में बढ़िया विकल्प रहेगा।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications