Free Fire MAX में नए Moco Store के ग्रैंड प्राइज और बोनस प्राइज में मौजूद रिवॉर्ड्स की लिस्ट पर एक नजर

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों को लगातार नए इवेंट्स प्रदान किए जाते हैं, जिसमें हिस्सा लेकर कॉस्मेटिक और महंगे रिवॉर्ड्स को हासिल कर सकते हैं। डेवलपर्स के द्वारा Stir-Fry Frostfire नाम के नए Moco Store की एंट्री हुई है। खिलाड़ियों को ग्रैंड प्राइज और बोनस प्राइज में आकर्षक रिवॉर्ड्स मिल रहे हैं। यह इवेंट 16 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चलने वाला है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Moco Store के ग्रैंड प्राइज और बोनस प्राइज में मौजूद रिवॉर्ड्स की लिस्ट पर एक नजर डालने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX में नए Moco Store के ग्रैंड प्राइज और बोनस प्राइज में मौजूद रिवॉर्ड्स की लिस्ट पर एक नजर

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में आकर्षक रिवॉर्ड्स के साथ में नए Moco Store की एंट्री हुई है। इस इवेंट में खिलाड़ियों को ग्रैंड प्राइज और बोनस प्राइज नाम के दो प्राइज पूल्स मिल जाएंगे। इन दोनों सेक्शन में जाकर चुनिंदा आयटम को चुनना होगा। फिर डायमंड्स का उपयोग करके स्पिंस कर सकते हैं और प्राइज पूल से रिवॉर्ड्स को प्राप्त कर सकते हैं।

आपको बता दें कि प्राइज पूल में खिलाड़ियों को ग्रैंड प्राइज और बोनस प्राइज से चयनित आयटम्स मिलेंगे। यहां पर दोनों सेक्शन में उपस्थित रिवॉर्ड्स की जानकारी दी गई है:

ग्रैंड प्राइज (एक इनाम को चुनना होगा)

  • Stir-Fry Frostfire इमोट
  • The Influencer इमोट
  • Steel Fortress बंडल
  • Iron Fortress बंडल
  • FAMAS – Warrior’s Spirit स्किन
  • Kar98k – Rebel Academy स्किन

बोनस प्राइज (एक इनाम को चुनना होगा)

  • Moony पेट
  • Hoot पेट
  • FFCS The Apprentice बैकपैक
  • FFWS 2021 बैकपैक
  • ग्रेनेड – Haven Guardian
  • New Year लूट बॉक्स

Moco Store के ग्रैंड प्राइज और बोनस प्राइज में सबसे महंगे आयटम्स होते हैं, जिसमें से सिर्फ एक-एक आयटम को ही चुना जा सकता है। यहां पर प्राइज पूल में उपस्थित आयटम्स की जानकारी दी गई है:

  • ग्रैंड प्राइज में से एक इनाम को चुनना होगा
  • बोनस प्राइज में से एक इनाम को चुनना होगा
  • 2x Lightning Strike वेपन लूट क्रेट
  • 2x मैजिक क्यूब फ्रैग्मेंट
  • लक रॉयल वाउचर (अंतिम तिथि: 31 जनवरी 2024)
  • गोल्ड रॉयल वाउचर (अंतिम तिथि: 31 जनवरी 2024)

Free Fire MAX में Moco Store इवेंट का नियम होता है कि हर स्पिन के बाद डायमंड्स की कीमत बढ़ती है। इस प्रकार स्पिंस की कीमत होने वाली है, जिसमें 9, 19, 49, 99, 199 और 499 डायमंड्स शामिल हैं।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications