Free Fire MAX में Alok vs K vs Dimitri: सबसे बेहतर कैरेक्टर कौन-सा है?

Free Fire MAX (Image via Sportskeeda)
Free Fire MAX (Image via Sportskeeda)

Free Fire MAX में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व है और हर कोई कैरेक्टर को बेहतर तरह से उपयोग करना चाहता है, ताकि उसे मैच में इसका फायदा मिले। कई कैरेक्टर्स में Alok, K और Dimitri शामिल हैं। यह तीनों ही फैंस के बीच बहुत प्रसिद्ध हैं और इन सभी से हीलिंग के मामले में फायदा होता है। इसी कारण सभी के मन में सवाल होता है कि कौन-सा बेहतर है। इस आर्टिकल में हम तीनों की तुलना करने वाले हैं और जानेंगे कि बेहतर कौन है।

Ad

Free Fire MAX में Alok vs K vs Dimitri: सबसे बेहतर कैरेक्टर कौन-सा है?

Alok

youtube-cover
Ad

ताकत: Drop The Beat

Alok के पास Drop The Beat नाम की ताकत है। इसकी मदद से मूवमेंट स्पीड 10% तक बढ़ जाती है और आपको हर सेकंड 5 HP मिलती है। इसका इफेक्ट 5 सेकंड्स का रहता है और कूलडाउन का समय 70 सेकंड्स का होता है।


K

youtube-cover
Ad

ताकत: Master of All

K कैरेक्टर के पास Master of All नाम की ताकत है। इसकी मदद से खिलाड़ी की EP 50 तक बढ़ जाती है। इसमें दो मोड्स हैं। आप अपने साथियों की EP का कन्वर्जन रेट बढ़ा सकते हैं। साथ ही आप खुद हर कुछ सेकंड्स में EP हासिल कर सकते हैं और रिकवरी कर सकते हैं।


Dimitri

youtube-cover
Ad

ताकत: Healing Heartbeat

Dimitri के पास Healing Heartbeat नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप एक हीलिंग जोन बना सकते हैं और आपको 10 सेकंड्स के लिए हर सेकंड 3 HP मिलेगी। साथ ही नॉक हुआ खिलाड़ी अपने-आप रिवाइव भी हो जाता है। इसका कूलडाउन 85 सेकंड्स का है।


नतीजा

youtube-cover

ऊपर बताई गई जानकारी के हिसाब से देखा जाए तो Dimitri साफ तौर पर विजेता है। हालांकि, Alok कैरेक्टर की मदद से भी स्पीड और K की ओर से लगातार EP मिलती है। यह दोनों अच्छे विकल्प हैं लेकिन Dimitri दोनों से कुछ हद तक बेहतर है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications