GAMES : गेमिंग कम्युनिटी में Garena Free Fire Max सबसे लोकप्रिय बैटल रॉयल टाइटल है। ये खिलाड़ियों को कॉस्मेटिक फीचर्स प्रदान करता है। जैसे कैरेक्टर्स, गन्स, स्किन्स, पैराशूट और कस्टमाइज़ेशन आदि। हालांकि, Free Fire को भारतीय सरकार ने प्राइवेसी और पॉलिसी की वजह से प्रतिबंध लगा दिया था। खैर, इस आर्टिकल में हम भारत में Free Fire से प्रतिबंध हटने से पहले खिलाड़ियों को इन 5 जबरदस्त गेम्स को ट्राई करना चाहिए, नजर डालने वाले हैं।
भारत में Free Fire से प्रतिबंध हटने से पहले खिलाड़ियों को इन 5 जबरदस्त गेम्स को ट्राई करना चाहिए
1) Call of Duty Mobile
Free Fire की तरह Call of Duty Mobile खिलाड़ियों को आकर्षित फीचर्स ऑफर करता है। इस बैटल रॉयल गेम के मैप में कुल 100 गेमर्स लैंड करते हैं। ये ऑनलाइन मल्टीप्लयेर गेम है जिसमें अनेक मोड्स मिल जाते हैं।
2) New State Mobile
New State Mobile गेम को Krafton के डेवेलपर ने बनाया था जो PUBG Mobile की तरह फीचर्स प्रदान करता है। इसमें खिलाड़ियों को अनेक मैप्स मिल जाते हैं। इन मैप्स में गन्स, ड्रोन्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल और अन्य जानकारी मिलेंगी।
3) FOG
FOG गेम को Russian डेवेलपर के द्वारा बनाया गया है। इसमें खिलाड़ियों को अनोखे फीचर्स मिलते हैं जिसे गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें खिलाड़ियों को कुल 30 ऑप्पोनेट्स मिल जाते हैं जिनके सामने गेमर्स स्कील्स का शो-ऑफ़ कर सकते हैं।
4) Infinity Ops
Infinity Ops एक साइबर-पंक थीम पर आधारित FPS शूटर गेम है जिसे एंड्रॉइड और iOS डिवाइस पर खेल सकते हैं। ये खिलाड़ियों को फ्री फायर की तरह फीचर्स प्रदान करता है। इसका अनुभव खिलाड़ियों को COD Mobile की तरह मिलता है।
5) Indus Battle Royale
भारतीय गेमिंग कम्युनिटी को सबसे ज्यादा बैटल रॉयल गेम्स पसंद आते हैं। Indus बैटल रॉयल गेम को Pune में स्थित SuperGaming कंपनी बना रही है। गूगल प्ले स्टोर पर टाइटल के प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
नोट : इस आर्टिकल में दी गई जानकारी राइटर के आधार पर है।
