Free Fire Max विश्व का सबसे फेमस बैटल रॉयल गेम है। इस गेम को करोड़ों खिलाड़ियों के द्वारा मोबाइल डिवाइस पर खेला जाता है। इस गेम के अंदर कॉस्मेटिक और एक्सपेंसिव इनाम मौजूद है। इस गेम के डेवेलपर प्लेयर्स को प्रत्येक अपडेट में खास इनाम प्रदान करते हैं। जैसे कैरेक्टर्स, पेट्स, गन स्किन, इमोट्स, ऑउटफिट, एलीट पास और एलीट बंडल आदि।
इन सभी महंगे इनाम को खरीदने के लिए प्लेयर्स को डायमंड्स खर्च करना पड़ता है। दरअसल, अधिकांश गेमर्स डायमंड्स खरीदने में असमर्थ रहते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में मुफ्त डायमंड्स पाने के भरोसेमंद विकल्प, जिन्हें खिलाड़ियों को उपयोग करना चाहिए। नीचे डिटेल्स देने वाले हैं।
Free Fire Max में मुफ्त डायमंड्स पाने के भरोसेमंद विकल्प, जिन्हें खिलाड़ियों को उपयोग करना चाहिए
गरेना फ्री फायर मैक्स के अंदर मुफ्त में डायमंड्स पाने के लिए खिलाड़ियों को इंटरनेट पर मौजूद तरीकों का इस्तेमाल करना चाहिए।
1) गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड
Free Fire Max में मुफ्त डायमंड्स पाने के लिए गूगल ओपिनियन सबसे फायदेमंद विकल्प है। प्लेयर्स इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। प्लेयर्स को सबसे पहले महत्वपूर्ण जानकारी डालकर प्रोफाइल सेट करना होगा। उसके बाद खिलाड़ियों को सर्वे पुरे करने पर गूगल प्ले क्रेडिट्स और अन्य इनाम मिलते हैं। इन सभी की मदद से मुफ्त में डायमंड्स प्राप्त किये जा सकते हैं।
2) पोल पे
GPT प्लेटफॉर्म प्लेयर्स के लिए फायदेमंद है। इन सभी का इस्तेमाल करके मुफ्त में डायमंड्स प्राप्त कर सकते हैं। इन एप्लिकेशन पर सर्वे और पोल्स को पूरा करना पड़ता है। ये समाप्त होने के बाद में प्लेयर्स को पैसे मिलते हैं। इस एप्लिकेशन से खिलाड़ियों को PayPal से पेमेंट मिलता है।
3) रिडीम कोड्स
![रिडीम कोड्स (Image Credit : Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/e3b53-16564775259542-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/e3b53-16564775259542-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/e3b53-16564775259542-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/e3b53-16564775259542-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/e3b53-16564775259542-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/e3b53-16564775259542-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/e3b53-16564775259542-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/e3b53-16564775259542-1920.jpg 1920w)
Garena Free Fire Max में मुफ्त अनोखे इनाम और डायमंड्स प्राप्त करने के लिए रिडीम कोड्स सबसे बढ़िया विकल्प है। रिडीम कोड्स को डेवेल्पर्स खुद रिलीज करते हैं। इन कोड्स का इस्तेमाल रिवॉर्ड रिडेम्पशन की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाता है। एक कोड में कुल 12-16 कैरेक्टर्स होते हैं।