Create

Free Fire में फैक्ट्री चैलेंज के लिए बढ़िया कैरेक्टर्स और टिप्स 

कैरेक्टर्स और टिप्स (Image Credit : Garena)
कैरेक्टर्स और टिप्स (Image Credit : Garena)

Garena Free Fire में फैक्ट्री चैलेंज के बारे में प्रत्येक प्लेयर्स जानता है। प्लेयर्स कस्टम रूम कार्ड की मदद से टीममेट्स के अनुसार अलग-अलग कैरेक्टर्स का उपयोग करके फैक्ट्री चैलेंज कर सकते हैं। ये चैलेंज सबसे ज्यादा यूट्यूबर्स और स्ट्रीमर्स करते हैं जो दर्शकों के लिए बढ़िया कंटेंट लाते रहते हैं।

फैक्ट्री चैलेंज करके खिलाड़ियों को कैरेक्टर्स की ताकत और खुद की गेमिंग स्किल्स के बारे में जानकारी मिलती है। इसलिए, इस आर्टिकल में हम Free Fire में फैक्ट्री चैलेंज के लिए बढ़िया कैरेक्टर्स और टिप्स पर नजर डालने वाले हैं।


Free Fire में फैक्ट्री चैलेंज बढ़िया कैरेक्टर्स और टिप्स

कैरेक्टर्स

Kla

Kla कैरेक्टर (Image Credit : Garena)
Kla कैरेक्टर (Image Credit : Garena)

गरेना फ्री फायर में Kla काफी समय पहले पेश किया गया था। इसमें माय-थाई नाम की ताकत है। ये मैदान पर डैमेज को 100% तक बढ़ाता है। इसके आलावा लेवल बढ़ने पर डैमेज देने की ताकत बढ़ती जाती है।

DJ Alok

DJ Alok कैरेक्टर (Image Credit : Garena)
DJ Alok कैरेक्टर (Image Credit : Garena)

गरेना फ्री फायर में DJ Alok को काफी समय पहले पेश किया गया था। ये गेम का सबसे शक्तिशाली कैरेक्टर है। इसमें ड्रॉप द बीट नाम की ताकत है। ये एक्टिव एबिलिटी वाला कैरेक्टर्स है। ये मैदान पर स्पीड मूवमेंट को बढ़ाता है जो काफी फायदेमंद माना जाता है।


टिप्स

फैक्ट्री चैलेंज (Image Credit : Garena)
फैक्ट्री चैलेंज (Image Credit : Garena)

1) थर्ड पार्टी:- फैक्ट्री चैलेंज पर सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को किल्स लेने की इच्छा होती है। तो प्लेयर्स थर्ड-पार्टी फाइट में जाकर किल्स कर सकते हैं।

2) सेंसिटिविटी सेटिंग्स:- गरेना फ्री फायर में सबसे जरूरी और सबसे महत्वपूर्ण सेंसिटिविटी सेटिंग्स है। प्लेयर्स संवेदनशील सेंसिटिविटी का उपयोग करके अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और फैक्ट्री चैलेंज में अच्छे किल्स के साथ बूयाह कर सकते हैं।

3) यूटिलिटी का उपयोग:- Free Fire में फैक्ट्री चैलेंज पर खिलाड़ियों को दुश्मनों से बचने के लिए खिलाड़ियों को यूटिलिटी का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि, ये यूटिलिटी दुश्मनों को डैमेज से बचाती है।

Edited by सावन सोलंकी
Be the first one to comment