Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 सबसे बढ़िया कैरेक्टर्स के विकल्प

Free Fire
Free Fire

Free Fire में ढेरों कैरेक्टर्स मौजूद है। कई सारे कैरेक्टर लोगों को काफी पसंद आते हैं। हर मोड के लिए अलग कैरेक्टर बेहतर रहता है। अगर आप क्लैश स्क्वाड मोड खेलते हैं तो ये 5 कैरेक्टर्स बढ़िया विकल्प विकल्प होंगे।

Ad

Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 सबसे बढ़िया कैरेक्टर्स के विकल्प

#1 DJ Alok (ताकत - ड्रॉप द बीट)

Free Fire में DJ Alok
Free Fire में DJ Alok

Alok नाम का कैरेक्टर प्रसिद्ध DJ Alok Petrillo पर आधारित है। DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं।

Ad

#2 Kapella (ताकत - हीलिंग सॉन्ग)

Free Fire में Kapella
Free Fire में Kapella

Kapella असल में एक पॉप सिंगर है और उनके पास हीलिंग सॉन्ग नाम की ताकत है। Kapella की इस ताकत से हीलिंग इफेक्ट 10% तक बढ़ जाता है। साथ ही HP लोस्स भी 20% तक कम होता है।

Ad

ये भी पढ़ें:- Free Fire के 5 सबसे बेहतर कैरेक्टर्स जिन्हें कम आंका जाता हैं


#3 Chrono (ताकत - टाइम टर्नर)

youtube-cover
Ad

क्रिस्टिआनो रोनाल्डो का कैरेक्टर Free Fire में आ गया है। Chrono को हाल ही में जोड़ा गया है और इसकी ताकत टाइम टर्नर है। ये दुश्मनों द्वारा मिल रहे डैमजे को कई हद तक रोकता है। इससे मूवमेंट स्पीड भी 15% बढ़ जाती हैं। इसका कूलडाउन टाइम 50 सेकंड्स है।


#4 Jai (ताकत - रैगिंग रीलोड)

Free Fire में Jai
Free Fire में Jai

इसकी ताकत रैगिंग रीलोड है। इसके चलते एमो में आपको फायदा होगा। हर हथियार के लिए अलग खासियत है। देखा जाए तो एमो की कमी होने के बाद भी आप आसानी से स्क्वाड को खत्म कर सकते हैं। इसकी कीमत 499 डायमंड्स है।

Ad

#5 Luqueta (ताकत - हैट ट्रिक)

youtube-cover
Ad

Luqueta असल में प्रसिद्ध ब्राजीलियन फुटबॉलर लुकास पॅकेटा पर आधारित है। Luqueta असल में Lucas और Paqueta का कॉम्बिनेशन है। Luqueta की ताकत है कि हर किल के साथ खिलाडी की 35 HP बढ़ती हैं। खिलाडी इसे कैरेक्टर रॉयल द्वारा हासिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में 5 सबसे बेकार कैरेक्टर्स जिन्हें खिलाडियों को बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications