Free Fire MAX में ग्लू वॉल ट्रिक्स और हेडशॉट्स लगाने के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में सेंसिटिविटी सेटिंग्स का काफी ज्यादा महत्व है। इससे स्क्रीन की मूवमेंट पर असर डाला जा सकता है। सेंसिटिविटी सेटिंग्स सही रहे, तो ज्यादा से ज्यादा हेडशॉट्स लगाए जा सकते हैं और ट्रिक्स को अप्लाई किया जा सकता है।


Free Fire MAX में ग्लू वॉल ट्रिक्स और हेडशॉट्स लगाने के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स

यह सबसे बेहतर विकल्प है (Image via Garena)
यह सबसे बेहतर विकल्प है (Image via Garena)

कई लोगों को Free Fire MAX में सेंसिटिविटी सेटिंग्स को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है। आप इन सेटिंग्स को अप्लाई कर सकते हैं:

जनरल: 96 - 100: इसमें कैरेक्टर को स्क्रीन से मूव किया जाता है और आपको इसी कारण जनरल सेंसिटिविटी को हमेशा ही ज्यादा रखना है। इससे आप तेजी से स्क्रीन मूव करके प्लेयर्स पर हमला कर सकते हैं और हेडशॉट लगा सकते हैं।

स्कोप की सेंसिटिविटी

आपको बता दें कि गेम में 4 तरह के स्कोप्स और उनकी सेटिंग्स हैं। आपको इन सेटिंग्स में बदलाव करना चाहिए:

  • रेड डॉट: 91 - 95
  • 2x स्कोप: 84 - 88
  • 4x स्कोप: 60 - 64
  • स्नाइपर स्कोप: 54 - 58

रेड डॉट और 2X स्कोप को क्लोज और मिड रेंज में इस्तेमाल किया जाता है। इसी कारण इसकी सेंसिटिविटी ज्यादा चाहिए। स्नाइपर स्कोप दुरी वाली जगहों के लिए उपयोग किया जाता है। इसके अलावा 4X स्कोप का इस्तेमाल कई बार मिड और कई बार लॉन्ग रेंज के लिए भी किया जाता है।

फ्री लुक : 77 - 81: इससे आप आय बटन को हिलाकर आसपास की जगह देख सकते हैं। इसकी सेंसिटिविटी से गेम पर उतना फर्क नहीं पड़ता है।

(नोट: इस आर्टिकल में सेंसिटिविटी सेटिंग्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद जरूर थोड़ी अलग रह सकती है। साथ ही हर डिवाइस के सेंसर्स और सेंसिटिविटी अलग होती है। ऐसे में आपको अपने अनुसार ऊपर बताई गई रेंज के अंदर बदलाव करनी होगी।)

App download animated image Get the free App now