Free Fire MAX में हर मैप पर सबसे अच्छे लैंडिंग स्पॉट्स कौन-से हैं?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई बेहतर प्रदर्शन करके अच्छे स्टैट्स मेंटेन करना चाहता है। साथ ही प्लेयर्स ज्यादा मैच जीतना चाहते हैं। हालांकि, लैंडिंग सबसे जरुरी रहती है क्योंकि एक गलत निर्णय आपको शुरुआत में ही एलिमिनेट करा सकता है। इस आर्टिकल में हम रैंक पुश के लिए हर मैप में सबसे अच्छी लैंडिंग स्पॉट्स के बारे में बात करेंगे।


Free Fire MAX में हर मैप पर सबसे अच्छे लैंडिंग स्पॉट्स कौन-से हैं?

Central - Purgatory मैप

Purgatory मैप पर यह जगह बेहतर है (Image via Garena)
Purgatory मैप पर यह जगह बेहतर है (Image via Garena)

Central असल में Purgatory मैप में मौजूद है। इस जगह पर कई बिल्डिंग्स हैं और बड़ी जगह है। ऐसे में लूट के मामले में पूरी टीम को दिक्कत नीं आएगी। हालांकि, इस जगह कई बार तगड़ी फाइट्स देखने को मिल जाती है। इसका ध्यान रखना आपके लिए जरुरी रहने वाला है।


Mars Electric - Bermuda मैप

Mars Electric अच्छा विकल्प है Bermuda प्लेयर्स के लिए (Image via Garena)
Mars Electric अच्छा विकल्प है Bermuda प्लेयर्स के लिए (Image via Garena)

Bermuda मैप को असल में सबसे ज्यादा प्लेयर्स खेलते हैं। इस जगह पर मैप में रैंक बढ़ाना इसी वजह से थोड़ा मुश्किल रहता है। प्लेयर्स को यहां पर एक सेफ जगह को ही चुनना चाहिए। Mars Electric एक जबरदस्त लैंडिंग स्पॉट है। आप Factory या Clock Tower जैसे हॉट ड्रॉप्स की जगह इन्हें एक विकल्प के रूप में चुन सकते हैं। यहां लूट अच्छी हैं और कम लैंड करते हैं। टॉप लेवल की लूट पूरे स्क्वाड को मिल सकती है।


Museum - NeXTerra मैप

Museum असल में Free Fire MAX के NeXTerra मैप पर है (Image via Garena)
Museum असल में Free Fire MAX के NeXTerra मैप पर है (Image via Garena)

NeXTerra असल में एक नया मैप है और इसे अन्य मैप्स के मुकाबले ज्यादा समय नहीं हुआ है। इसमें आपको रैंक पुश के लिए Museum जगह पर जाना चाहिए। इस जगह पर ढेरों बिल्डिंग हैं और आप यहां पर अच्छी लूट पा सकते हैं। साथ ही Museum में लैंडिंग के लिए अन्य बेहतरीन विकल्प भी मौजूद हैं। साथ ही कम प्लेयर्स यहां लैंड करते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। लैंडिंग को लेकर सभी की पसंद थोड़ी अलग जरूर साबित हो सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications