Free Fire MAX में शॉटगन से हेडशॉट लगाने के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी और कंट्रोल सेटिंग्स

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में स्किल्स पर निर्भर करता है कि खिलाड़ी कितने किल करते हैं और उन्हें किन मैचों में जीत मिलती है। ज्यादा क्लोज रेंज की फाइट्स में शॉटगन का इस्तेमाल देखने को मिलता है। इसी वजह से कुछ लोग हेडशॉट लगाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, अगर आपको सेटिंग्स में थोड़ा बदलाव करते हैं तो फिर हेडशॉट लगाना काफी ज्यादा आसान हो जाता है। इस आर्टिकल में Free Fire MAX के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी और कंट्रोल सेटिंग्स के बारे में बात करेंगे।

Ad

नोट: Free Fire इस समय भारत में बैन है और इसी वजह से आप MAX वर्जन खेल सकते हैं। आपकी मुख्य ID उसमें भी आसानी से चल जाएगी।


Free Fire MAX में शॉटगन से हेडशॉट लगाने के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी और कंट्रोल सेटिंग्स

1) सेंसिटिविटी सेटिंग्स

सेंसिटिविटी सेटिंग्स सबसे ज्यादा जरुरी चीज़ है। इससे आप हेडशॉट लगाने में एक अहम किरदार निभा सकते हैं।

जनरल सबसे जरुरी है (Image via Garena)
जनरल सबसे जरुरी है (Image via Garena)

आप इन सेटिंग्स में बदलाव करते हुए मूवमेंट में सुधार कर सकते हैं:

Ad
  • जनरल: 85-100
  • रेड डॉट: 90-100
  • 2X स्कोप: 80-100
  • 4X स्कोप: 80-100
  • स्नाइर स्कोप: 60-80
  • फ्री लुक: 50-70

Free Fire MAX में आपको इन सेटिंग्स से जरूर मदद मिलेगी। शॉटगन इस्तेमाल करते हुए आपको जनरल सेटिंग्स से सबसे ज्यादा फायदा होगा और इसी वजह आपको उनकी सेंसिटिविटी सेटिंग्स पर हमेशा ध्यान देना चाहिए।


2) कंट्रोल सेटिंग्स

youtube-cover
Ad

आप कंट्रोल सेटिंग्स में बदलाव करके कुछ चीज़ों को सही कर सकते हैं। इससे परफॉर्मेंस में कुछ हद तक फायदा होगा। आपको इन सेटिंग्स का पालन करना होगा:

  • एम प्रिसिजन: Default
  • विसुअल इफेक्ट्स: No Blood

एम प्रिसिजन से आपको निशाना लगाने में मदद होगी। साथ ही 'नो ब्लड' से हमला करने के दौरान लैग नहीं होगा।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने सेंसिटिविटी सेटिंग्स और कंट्रोल्स को लेकर अपनी राय दी है। सभी की पसंद अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications