Free Fire MAX में हर कोई अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी रैंक बढ़ाना चाहता है और इसके लिए स्किल्स पर ध्यान देना जरूर है। साथ ही सेंसिटिविटी सेटिंग्स का भी अहम किरदार रहता है। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX में हेडशॉट्स लगाने के लिए एंड्राइड डिवाइस की सबसे बढ़िया सेंसिटिविटी सेटिंग्स
![आपको सेंसिटिविटी सेटिंग्स पर जरूर ध्यान देना चाहिए (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/4abb4-16541570305542-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/4abb4-16541570305542-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/4abb4-16541570305542-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/4abb4-16541570305542-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/4abb4-16541570305542-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/4abb4-16541570305542-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/4abb4-16541570305542-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/4abb4-16541570305542-1920.jpg 1920w)
खिलाड़ियों को हाई रेंज वाली सेंसिटिविटी सेटिंग्स रखनी चाहिए क्योंकि इससे आप क्रॉसहेयर को आसानी से मूव कर पाते हैं और हेडशॉट के चांस बढ़ जाते हैं। आप Free Fire MAX में नीचे दी गई सेटिंग्स को अप्लाई कर सकते हैं:
- जनरल: 90 – 100
- रेड डॉट: 90 – 100
- 2x स्कोप: 85 – 95
- 4x स्कोप: 80 – 90
- स्नाइपर स्कोप: 80 – 90
- फ्री लुक: 75 – 85
पर बताई गई सेटिंग्स फिक्स नहीं है और आप इसी रेंज में सेटिंग्स को अप्लाई कर सकते हैं। दरअसल, हर एक फोन के सेंसर्स अलग रहते हैं और इसी वजह से सेंसिटिविटी सेटिंग्स थोड़ी अलग-अलग रह सकती है। हालांकि, ऊपर बताई गई रेंज में सेट करने से गेमप्ले में जरूर फायदा मिलेगा। आपको इन सेटिंग्स के साथ थोड़े दिन तक अभ्यास करना होगा।
सेंसिटिविटी सेटिंग्स को बदलने के लिए आसान स्टेप्स
आपको नीचे दी गई आसान स्टेप्स का प्लान करते हुए सेंसिटिविटी सेटिंग्स को बदलना होगा:
स्टेप 1: Free Fire MAX खोलें और सेटिंग्स के विकल्प पर जाएं।
![आपको यहां सेंसिटिविटी सेटिंग्स का विकल्प दिखेगा, उसपर क्लिक करना होगा (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/b0fee-16541570452515-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/b0fee-16541570452515-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/b0fee-16541570452515-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/b0fee-16541570452515-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/b0fee-16541570452515-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/b0fee-16541570452515-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/b0fee-16541570452515-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/b0fee-16541570452515-1920.jpg 1920w)
स्टेप 2: सेटिंग्स खुल जाएगी और आपको फिर 'Sensitivity' सेक्शन पर जाना है।
स्टेप 3: ऊपर बताई गई सेटिंग्स को अप्लाई करना है।
शुरुआत में इन सेटिंग्स से आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन थोड़े समय बाद इसकी आदत हो जाएगी।