Free Fire MAX में हेडशॉट्स लगाने के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स क्या होंगी?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई बेहतर प्रदर्शन करना चाहता है। इसके लिए गेमप्ले बेहतर होना चाहिए। इसके अलावा सेंसिटिविटी सेटिंग्स में भी चेंज करने पड़ते हैं। सेटिंग्स में बदलाव करने से लंबे रन में मदद मिलती है। सेंसिटिविटी सेटिंग्स को आप आसानी से बदल सकते हैं। इससे स्क्रीन मूवमेंट और रिफ्लेक्स में फर्क आता है। अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स ढूंढना मुश्किल है, इससे हेडशॉट्स लगाए जा सके। इसलिए इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि Free Fire MAX में हेडशॉट्स के लिए सबसे अच्छी और उपयोगी सेंसिटिविटी सेटिंग्स पर नज़र डालेंगे।


Free Fire MAX में हेडशॉट्स लगाने के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स क्या होंगी?

कई सारे प्लेयर्स को सेंसिटिविटी सेटिंग्स में बदलाव करना पसंद है। हालांकि, उन्हें पता नहीं रहता कि किस रेंज के बीच इन्हें रखा जाए। आप नीचे दी गई सेंसिटिविटी सेटिंग्स को अप्लाई कर सकते हैं:

  • जनरल: 90-100
  • रेड डॉट: 60-75
  • 2X स्कोप: 99
  • 4X स्कोप: 95
  • स्नाइपर स्कोप: 20-30
  • फ्री लुक: 50-75

आप इन सेटिंग्स को अप्लाई करने के बाद ट्रेनिंग ग्राउंड में थोड़ा अभ्यास करके देखिए। आप इसके बाद थोड़े चेंज अपने अनुसार कर सकते हैं।


Free Fire MAX में सेंसिटिविटी सेटिंग्स बदलने का आसान तरीका क्या रहने वाला है?

  1. Free Fire MAX को अपने डिवाइस पर खोलें। .
  2. सेटिंग्स के विकल्प पर क्लिक करें और आपको यहां सेंसिटिविटी का बार दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
  3. सेंसिटिविटी सेटिंग्स का मेनू खुलने के बाद वहां चेंज करें।

आपको गेमप्ले में सुधार दिखने में समय लगेगा और तुरंत ही चीज़ें बेहतर नहीं हो जाएंगी। समय देना जरुरी है। धीरे-धीरे आपको नई सेटिंग्स के फायदे नज़र आने लगेंगे।

(नोट: सेंसिटिविटी सेटिंग्स को लेकर सभी की पसंद अलग रह सकती है। साथ ही डिवाइस के अनुसार भी चीज़ें बदलती है। इसी वजह से आर्टिकल में रेंज दी गई है और आप अपने डिवाइस के सेंसर्स अनुसार इनमें बदलाव कर सकते हैं।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment