Free Fire MAX में हेडशॉट्स लगाने के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी और अन्य सेटिंग्स

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में सेंसिटिविटी सेटिंग्स का काफी अहम किरदार रहता है। इससे गेम में प्रदर्शन पर फर्क पड़ता है क्योंकि मूवमेंट और रेकोईल को कंट्रोल किया जा सकता है। इससे ज्यादा किल्स करने और जीत दर्ज करने की उम्मीदें भी बढ़ जाती है, इस आर्टिकल में हम हेडशॉट्स लगाने के लिए Free Fire MAX की सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स के बारे में बात करेंगे। साथ ही कुछ अन्य सेटिंग्स पर भी नजर डालेंगे जिससे गेमिंग में फर्क आ सकता है।


Free Fire MAX में हेडशॉट्स लगाने के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी और अन्य सेटिंग्स

फ्रेम रेट

फ्रेम रेट का अहम किरदार रहता है (Image via Garena)
फ्रेम रेट का अहम किरदार रहता है (Image via Garena)

फ्रेम रेट का अर्थ होता है कि मैच के दौरान कितनी तस्वीरें रेंडर हो सकती है। अगर फ्रेम रेट बढ़िया रहेगा तो गेमप्ले काफी स्मूथ रहेगा। आपको Free Fire MAX में "Display" सेटिंग्स के अंदर जाकर "High FPS" को चुनना होगा। इसके साथ ही औ "High Resolution" और "Graphics" का चुनाव भी कर सकते हैं। इससे आपको फायदा मिलेगा लेकिन लौ एंड फोन्स में लैग की दिक्कत आ सकती है।


कंट्रोल्स (HUD लेआउट)

youtube-cover

Free Fire MAX के कंट्रोल्स अलग-अलग रहते हैं। हालांकि, आपको ऐसे कंट्रोल्स चुनना चाहिए, इससे आप तेजी से प्रदर्शन कर पाए। बेहतर प्रदर्शन के लिए आप थ्री या फोर फिंगर का क्लॉ सेटअप ट्राय कर सकते हैं। शुरुआत में बहुत दिक्कतें आएंगी लेकिन बाद में प्रदर्शन के मामले में सुधार देखने को मिलेगा।

youtube-cover

हेडशॉट्स लगाने के लिए सेंसिटिविटी सेटिंग्स

आपको इन सेटिंग्स में मुख्य रूप से बदलाव करने हैं (Image via Garena)
आपको इन सेटिंग्स में मुख्य रूप से बदलाव करने हैं (Image via Garena)

आपको नीचे दी गई सेटिंग्स को अप्लाई करना है और इससे जरूर रिजल्ट्स के मामले में सुधार देखने को मिलेगा:

  1. जनरल: 96-100
  2. रेड डॉट: 92-96
  3. 2x स्कोप: 84-88
  4. 4x स्कोप: 57-61
  5. स्नाइपर स्कोप: 49-53
  6. फ्री लुक: 77-81

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद सेंसिटविटी सेटिंग्स को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।